एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जींस वाले बयान पर जगदानंद सिंह की फजीहत, JDU ने कहा- तेजप्रताप-तेजस्वी भी पहनते हैं कैसे रोकिएगा?

आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने शनिवार को जाति आधारित जनगणना सहित अन्‍य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के दौरान जींस पहनने वाले युवाओं पर भी टिप्‍पणी कर दी थी. इसी पर उनकी किरकिरी हो रही है.

पटनाः आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदान‍ंद सिंह की ओर से दिए गए एक बयान के बाद उनकी जमकर किरकिरी हो रही है. दरअसल, जगदानंद सिंह बीते शनिवार को प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सड़क पर बैठने का आह्वान कर रहे थे, लेकिन प्रदर्शन में शामिल कुछ युवा उनकी बार-बार की अपील के बाद भी बैठने को तैयार नहीं दिख रहे थे. इस पर उन्होंने कह दिया कि जींस पहन कर प्रदर्शन में आए कुछ लोग आरजेडी के कार्यकर्ता नहीं बल्कि बीजेपी और आरएसएस के एजेंट हैं. जींस पहनने वालों से राजनीति नहीं होगी, ये लोग नेता नहीं बन सकते हैं.

इधर, इसी बयान के बाद जेडीयू नेता निखिल मंडल ने जगदानंद सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “जगदानंद जी आप वरिष्ठ और आदरणीय हैं, लेकिन आपके इस फरमान को मानेगा कौन? आपके दल के सर्वमान्य नेता जिसे आपलोग मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं वह तो खुद जींस पैंट पहनकर घूमते रहते हैं. तेजप्रताप यादव तो कई सारे वीडियो स्वैग के साथ बनाते हैं और अलग-अलग कंपनी की जींस पहनते हैं. कैसे कहिएगा कि ये लोग आरजेडी में राजनीति नहीं कर सकते हैं? क्यों अपनी भद पिटाते हैं. आपको भी पता है कि आपकी हैसियत आरजेडी में कुछ बची नहीं है. बचकर रहिए ऐसे बयानों से नहीं तो आपकी फजीहत तय है.”

आरजेडी को दी जा रही अब मानसिकता बदलने की नसीहत

बता दें कि आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने शनिवार को जाति आधारित जनगणना सहित अन्‍य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के दौरान जींस पहनने वाले युवाओं पर भी टिप्‍पणी कर दी थी. उनके इस बयान के बाद बीजेपी और जेडीयू के नेता आरजेडी को मानसिकता बदलने की नसीहत दे रहे हैं.

सड़क पर ही जगदानंद सिंह ने लगाई कार्यकर्ताओं की क्लास

बीते शनिवार को प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने इनकम टैक्‍स चौराहे के पास आरजेडी को रोक दिया था. इसके बाद जगदानंद के नेतृत्‍व में सभी कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए थे. प्रदेश अध्‍यक्ष की अपील के बावजूद कुछ युवा भीड़ के बीच खड़े ही रह. उन्‍होंने संघर्ष और अनुशासन से आंदोलन करने की सीख भी दी. इसी दौरान उन्‍होंने कहा कि जींस पहन कर क्‍या फिल्‍म की शूटिंग करने आए हो? यह युवाओं के लिए आंदोलन का तरीका सीखने का समय है. अभी आंदोलन नहीं करोगे तो अपनी आने वाली पीढ़‍ि‍यों को क्‍या जवाब दोगे?

यह भी पढ़ें- 

RJD पोस्टर वारः तेजप्रताप ने तेजस्वी यादव को माना मुख्यमंत्री, कहा- वो हमारे दिल में रहते हैं

आशीर्वाद यात्राः राज्य सरकार पर बरसे चिराग, कहा- गठबंधन में होकर भी यह गलती कर रहे नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget