एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार पर खूब बरसे तेज प्रताप यादव, बोले- 'एंट्री नहीं देंगे... हमारा मन नहीं है'

Bihar Politics: आरजेडी की ओर से मंगलवार को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं बुलाया गया. इसी को लेकर तेज प्रताप से सवाल किया गया था.

Bihar Politics: बिहार में आज (मंगलवार) मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज के दौरान प्रदेश में सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तरफ से भी राबड़ी आवास में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया. इसमें इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को नहीं बुलाया गया. इसको लेकर आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को निमंत्रण देने का हमारा मन नहीं है. ना ही हम यहां एंट्री करने देंगे.

तेज प्रताप से पहले आरजेडी की सांसद मीसा भारती से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दही-चूड़ा भोज में बुलाने को लेकर सवाल किया गया था. हालांकि उन्होंने इस पर बहुत आराम से जवाब दिया. कहा कि हम तो चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी आएं. ये तो अच्छी बात है कि अभिभावक के तौर पर बड़े लोग घर में आएं. वे (सीएम नीतीश) आएं तो अच्छी बात है. दरवाजे पर कोई आता है तो उनका स्वागत है. हिंदू धर्म में वैसे भी अतिथि देवो भव कहा जाता है.

'हमें नहीं पता किनको बुलाया, किनको नहीं'

उधर आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी जब पार्टी के दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के लिए पहुंचे तो उनसे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सवाल पूछा गया था. वे सवाल का जवाब देने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि हमें पता नहीं किनको बुलाया गया, किनको नहीं बुलाया गया है. हम जानते हैं कि सांप्रदायिक सद्भाव का त्योहार है. इस त्योहार में कोई राजनीतिक भेदभाव नहीं होता. इसमें सभी तरह के लोग शामिल होते हैं. इस दिन अमीर-गरीब, मजदूर आएं और दही-चूड़ा खाएं. किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए.

वहीं दूसरी तरफ आरजेडी की ओर से इस बार कांग्रेस नेताओं को भी दही-चूड़ा भोज में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया गया. इस पर जेडीयू की तरफ से सवाल खड़े किए जा रहे हैं. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने बिना नाम लिए आरजेडी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के एक दल ने सहयोगी दलों को निमंत्रण नहीं भेजा. इससे साफ है कि इन लोगों की राजनीति 2025 में अस्त होने वाली है.

यह भी पढ़ें: Bihar News: टेढ़ा है पर मेरा है! बिहार में एक पति के लिए दो पत्नियों में लड़ाई, कोर्ट तक पहुंचा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
Samastipur Murder: गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget