एक्सप्लोरर

Bihar News: टेढ़ा है पर मेरा है! बिहार में एक पति के लिए दो पत्नियों में लड़ाई, कोर्ट तक पहुंचा मामला

Bihar News: बिहार के सहरसा का मामला है. दोनों पत्नियां जब एक-दूसरे के सामने आईं तो आपस में भिड़ गईं. बात हाथापाई तक पहुंच गई. पढ़िए सहरसा की ये पूरी घटना.

Bihar News: बिहार के सहरसा में एक शादीशुदा व्यक्ति ने पहली पत्नी के रहते जब अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली तो जमकर बवाल हो गया. बीते सोमवार (13 जनवरी) को सदर थाना में दोनों पत्नियां आपस में भिड़ गईं. हाथापाई तक की नौबत आ गई. किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अलग किया. इसके बाद प्रेमिका का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया.

कैसे हुआ खुलासा?

दरअसल, पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दी निवासी निरंजन कुमार सिंह ने सदर थाने में अपनी बेटी छवि प्रिया के लापता होने का आवेदन दिया था. उन्होंने आवेदन के जरिए पुलिस को बताया कि उनकी बेटी छवि प्रिया 10 जनवरी को अपनी बहन के साथ एमएलटी कॉलेज फॉर्म भरने के लिए आई थी. कॉलेज में दूसरे दिन आने के लिए कहा गया. इस पर छवि ने बहन को अपने मौसा के घर जाने के लिए कह दिया और वे मेला घूमने की बात कहकर चली गई. बाद में छवि ने अपना फोन बंद कर लिया. पिता के आवेदन पर सदर थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई.

लड़की को शादीशुदा हालत में पुलिस ने किया बरामद

पुलिस ने जब लड़की की खोजबीन की तो उसे शादीशुदा हालत में नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी सोनू झा के साथ बरामद कर लिया गया. इसके बाद पता चला कि सोनू पूर्व से शादीशुदा है. इसके बारे में सोनू की पहली पत्नी कल्पना को पता चला तो वो सोमवार को सदर थाना पहुंच गई. उसने हंगामा शुरू कर दिया.

कल्पना ने बताया कि उसकी शादी 2021 में हुई थी. सोनू के पिता सुपौल में कोसी प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं. उसने बताया कि उसे चार साल का एक बेटा भी है. कहा कि पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता है. इस संबंध में महिला थाना (सुपौल) में उसने आवेदन भी दिया है. हर बार समझाकर सुलह करा दिया जाता था. 

स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़का-लड़की में फेसबुक पर प्यार हुआ था. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. इस पूरे मामले में सदर थानाध्य्क्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कोर्ट में बयान के बाद लड़की ने कहा कि वह प्रेमी के साथ रहेगी. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर प्रेमिका को प्रेमी सोनू कुमार झा के सुपुर्द कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार को RJD से न्योता मिला है…', सवाल सुनकर उमेश कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget