एक्सप्लोरर

Bihar Crime: शेखपुरा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पत्नी बोली- मेरे पति की दुश्मनी...

Sheikhpura Murder: एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शिवाला थाना क्षेत्र में एक घटना हुई है. हम परिजनों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है.

Teacher Shot Dead: बिहार के शेखपुरा जिले में एक स्कूल के शिक्षक की शुक्रवार को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब शिक्षक अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे. शेखपुरा के चेवाड़ा रोड पर बसंत गांव के पास उन्हें तीन गोलियां मारी गईं. गोलियां उनके पेट और छाती में लगीं, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गए.

डॉक्टरों ने शिक्षक को किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया. स्थानीय अस्पताल से डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इसके बाद जांच को गति देने में सहायता मिलेगी.

मृतक शिक्षक का नाम पिंटू रजक बताया जा रहा है. वह अरियरी थाना के हुसैनाबाद गांव के रहने वाले हैं, मृतक की पत्नी ने मीडिया से कहा, "मुझे एक फोन आया. उन्होंने मुझे बताया कि मेरे पति के साथ हादसा हो गया है. मैंने पूछा कि हादसा कहां हुआ? तो उन्होंने कहा कि चबारा के आसपास. जब हम वहां पहुंचे तो लोगों ने हमें घटना के बारे में बताया. हमारा गांव ब्राह्मणों का है, उन्हीं से मेरे पति की दुश्मनी थी. मुझे उन लोगों के नाम नहीं पता."

शेखपुरा के एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने क्या कहा?

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे शेखपुरा के एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने मीडिया को बताया, "आज सुबह करीब 9.30 बजे के आसपास, शिवाला थाना क्षेत्र में एक घटना हुई है. हम परिजनों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है. यह प्रतीत होता है कि यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है. हम इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी होंगे, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

ये भी पढ़ेंः BPSC टीचर बनी पत्नी तो पति को सताने लगा छोड़ने का डर, किसी और से संबंध के शक में कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget