एक्सप्लोरर

BPSC टीचर बनी पत्नी तो पति को सताने लगा छोड़ने का डर, किसी और से संबंध के शक में कर दी हत्या

Samastipur Murder: समस्तीपुर में एक शिक्षिका के पति ने अपने घर वालों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद हत्या का कारण जमीन विवाद बताया गया.

BPSC Teacher Murder Case: समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित खोकसा में बीते मंगलवार को हुई बीपीएससी शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. शुक्रवार को इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें मृतका शिक्षिका के पति अनिष कुमार, ससुर नरेश कुमार साह, सास सुनैना देवी, ललन कुमार व हर्षित राज शामिल है. 

एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने किया खुलासा

मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षिका मनीषा कुमारी के ससुराल पक्ष के अनुसार हत्या का कारण जमीन विवाद बतलाया जा रहा था. फिर बाद में शिक्षिका के पिता एवं भाईयों ने पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन देते हुए जानकारी दी कि शिक्षिका की हत्या उसके ससुराल वालों ने ही की है. मृतका के मायके पक्ष के जरिए हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद का होना बतलाया गया.

इसके बाद पुलिस ने शिक्षिका मनीषा कुमारी के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की. शिक्षिका के ससुराल पक्ष से पूछताछ करने पर यह बात प्रकाश में आई कि बीपीएससी शिक्षिका की शादी के चार वर्ष हो गए थे. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी मिलकर एक यूटूब चैनल में काम करते थे. इसी दौरान शिक्षिका की नौकरी बीपीएससी शिक्षिका के रूप में सरायरंजन प्रखंड के मनिका स्थित उत्कृमित मध्य विद्यालय में हुई. 

शिक्षिका वहीं पर खेतापुर गांव में किराए के मकान में रहने लगी. पति के अनुसार इसी बीच उसका व्यवहार बदलने लगा, जिस कारण शिक्षिका को उसके पति वापस अपने घर लेकर चले गए. फिर शिक्षिका अपने घर से ही विद्यालय आना-जाना करती थी. शिक्षिका के पति अनिष कुमार को पत्नी का किसी और से घनिष्टता होने का भी शक था. पति को डर था कि कहीं उसकी पत्नी छोड़कर किसी और से शादी न कर ले. इसी बात को लेकर शिक्षिका के ससुराल वाले बराबर असहज महसुस करते थे. शिक्षिका से इन्हीं सब बातों को लेकर मुनमुटाव चलता रहता था.

इन्ही सब कारणों से शिक्षिका के पति अनिष कुमार, ससुर नरेश साह एवं सास के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शिक्षिका मनीषा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं हत्या का कारण जमीन विवाद बतलाया गया, क्योंकि मनीषा कुमारी के ससुराल वालों का पूर्व से जमीन का विवाद भी उनके ग्रामीण मिथिलेश से चल रहा था. इस संबंध में थाना में आवेदन भी दिया गया था. मनीषा कुमारी के ससुराल पक्ष के जरिए षडयंत्र के तहत मनीषा कुमारी के नाम से एक सुसाईट नोट भी बनवाया गया था. पुलिस ने ससुराल वालों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्ता पिस्टल को बरामद किया है. वहीं मृतिका के पति ने जिस व्यक्ति से हथियार खरीदा गया था, उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने ससुरालवालों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मनीषा कुमारी के पति अनिश कुमार, ससुर नरेश कुमार साह, सास सुनैना देवी, बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी गणेश कुमार महतो के पुत्र ललन कुमार व दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव निवासी राजन कुमार के पुत्र हर्षित राज को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, 4 कारतूस, एक खोखा, दो मौजा, घटना के समय पहना गया कपड़ा आदि, मनीषा कुमारी का लिखा गया सुसाईड नोट, 6 मोबाइल फोन बरामद किया है. 

ये भी पढ़ेंः Patna Protest: BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में खड़े खान सर ने किडनी बेचने की क्यों की बात? कहा- झुकेंगे नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 6 जिलों में बाढ़, 4.93 लाख लोग प्रभावित; 41 टीमें तैनात
बिहार के 6 जिलों में बाढ़, 4.93 लाख लोग प्रभावित; 41 टीमें तैनात
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान की बेइज्जती, श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget