एक्सप्लोरर

तेजस्वी के वार पर तारकिशोर प्रसाद ने किया पलटवार, कहा- हमारे चरित्र पर उंगली उठाने से पहले...

तारकिशोर प्रसाद ने कहा, " राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चाल और चरित्र पर सवाल उठाने के पहले सदन के विरोधी दल के नेता को अपनी पार्टी के चाल चरित्र और चेहरा को भी गौर से देखना चाहिए."

पटना: सूबे में जारी सियासी घमासान के बीच गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने खुद पर लगे आरोपों के संबंध में सफाई दी. साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप तथ्यहीन और बेबुनियाद है. ये राजनीतिक साजिश का हिस्सा है. सात निश्चय के अंतर्गत क्रियान्वित "हर घर नल का जल" बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना है और इन योजनाओं के क्रियान्वयन में संबंधित विभागों द्वारा सरकार के निर्देश के मुताबिक काम कराया गया है.

हर घर पहुंच रहा नल का जल

उन्होंने कहा कि "हर घर नल का जल" स्कीम के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम जनता को लाभान्वित किया गया है. इस स्कीम की सफलता से घबराहट में विपक्ष अनर्गल बयानबाजी कर रहा है. उपमुख्यमंत्री ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर में जिन दो कंपनियों का जिक्र किया गया है, उनमें मेरे परिवार या ससुराल का कोई सदस्य शामिल नहीं है. केवल चार कॉन्ट्रैक्ट मेरे पुत्र वधु को मिला, जिसके तहत 2019 में काम किया गया. वहीं, मेरे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले योजना सम्पन्न हो चुकी थी. ऐसी स्थिति में मैं किस प्रकार डिप्टी सीएम के पदीय प्रभाव का इस्तेमाल कर सकता हूं ?

साजिश के तहत प्रकाशित की खबर

उन्होंने कहा, " प्रकाशित खबर में जिस प्रकार से तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर साजिश के तहत पेश किया गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं इसका प्रतिकार करता हूं." वहीं, उन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता 5 करोड़ लेकर टिकट नहीं देने के मामले में आए कोर्ट के निर्णय और इसके बाद दर्ज हुई प्राथमिकी से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं. विपक्ष के नेता को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार पर आरोप लगाने से पहले अपने इतिहास को भी देखना चाहिए. ताज्जुब इस बात की है कि भ्रष्टाचार के नींव पर खड़े होने वाले नेता प्रतिपक्ष दूसरे को जीरो टॉलरेंस का पाठ पढ़ा रहे हैं.

तारकिशोर प्रसाद ने कहा, " राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चाल और चरित्र पर सवाल उठाने के पहले सदन के विरोधी दल के नेता को अपनी पार्टी के चाल चरित्र और चेहरा को भी गौर से देखना चाहिए. जिस सदस्य को बगल में बैठा कर वे आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, उस नेता की पृष्ठभूमि को भी ईमानदारीपूर्वक उन्हें देखना चाहिए. विरोधी दल के नेता द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) के कार्यकलापों पर सवाल उठाना उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है." 

दिन में सपने ना देखें तेजस्वी

डिप्टी सीएम ने कहा, " नेता प्रतिपक्ष सत्ता में आने के लिए दिवास्वप्न देखना बंद करें. उन्हें सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, अन्यथा उनको कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है. झूठे और निराधार आरोपों से न तो पंच कुछ देने वाले हैं, न ही परमेश्वर खुश होने वाले हैं. इसलिए विपक्ष को बिहार के विकास में सकारात्मक योगदान देना चाहिए."

यह भी पढ़ें -

बिहारः माले नेता के बेटे की हत्या के बाद आरा में हंगामा, अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए सड़क जाम

बिहारः ‘ये जो हम कह रहें हैं, बस सदियों का दर्द है’, जीतन राम मांझी ने कहा- अभी गुस्से का इजहार कहां किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget