एक्सप्लोरर

बिहारः ‘ये जो हम कह रहें हैं, बस सदियों का दर्द है’, जीतन राम मांझी ने कहा- अभी गुस्से का इजहार कहां किया

कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक दलित बच्चे के माता पिता पर 23,000 रुपये का जुर्माना लगा है. इसी पर जीतन राम मांझी ने बयान दिया है और कहा कि ऐसे मामलों पर अब कोई कुछ नहीं बोलेगा.

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक दलित बच्चे के माता पिता पर 23,000 रुपये के जुर्माने को लेकर कहा कि धर्म के राजनैतिक ठेकेदारों की जबान ऐसे मामलों पर चुप हो जाती है. अब कोई कुछ नहीं बोलेगा, क्योंकि धर्म के ठेकेदारों को पसंद नहीं कि दलित मंदिर में जाएं, दलित धर्मिक कव्यों पर टिप्पणी करें.

जीतन राम मांझी ने गुरुवार को ट्वीट कर एक खबर की कटिंग शेयर की है. मांझी ने लिखा कि, “ये जो हम कह रहें हैं, बस सदियों का दर्द है, गुस्से का अब-तक हमने इजहार कहां किया.” बता दें कि अभी हाल ही जीतन राम मांझी ने एक और बयान दिया था जिसको लेकर विवाद हो रहा है. मंगलवार को बयान दिया था कि “श्रीराम कोई जीवित और महापुरुष व्यक्ति थे, ऐसा मैं नहीं मानता, लेकिन रामायण कहानी में जो बातें बताई गई हैं, वो सीखने वाली हैं.” 

यह है पूरा मामला

दरअसल, कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक दलित लड़के के माता-पिता पर 23,000 रुपये का जुर्माना इसलिए लगाया गया, क्योंकि उनका 2 साल का बेटा हनुमान मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए चला गया. मामला हनुमानसागर इलाके का है. माता-पिता बच्चे के जन्मदिन पर हनुमान मंदिर ले गए थे.

इस क्षेत्र में दलितों को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है, वे हमेशा बाहर से मंदिर के सामने खड़े होकर प्रार्थना करते थे. पिता अपने बेटे के साथ बाहर था, उत्साह में बच्चा भागकर मंदिर के अंदर चला गया. खबर के मुताबिक घटना चार सितंबर की बताई जा रही है. मीडिया में आई इसी खबर को लेकर जीतन राम मांझी ने ट्वीट किया है.

यह भी पढ़ें- 

तारकिशोर प्रसाद को लेकर पूछा गया सवाल तो BJP के मंत्री ने साधी चुप्पी, गाड़ी में बैठकर चल दिए शाहनवाज हुसैन

Bihar News: स्टेज पर चढ़ते ही खुद को रोक नहीं पाया मुखिया, भोजपुरी गाने पर नर्तकियों के साथ लगाए ठुमके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
'हर कुर्सी को ईमानदार होना पड़ेगा...', राजस्व कार्यों मंत्री दिलीप जायसवाल की सख्ती, दिए कई आदेश
'हर कुर्सी को ईमानदार होना पड़ेगा...', राजस्व कार्यों मंत्री दिलीप जायसवाल की सख्ती, दिए कई आदेश
पटना में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, कैश वैन लूटकांड का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
पटना में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, कैश वैन लूटकांड का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आया कांग्रेस का बयान, 'हमारे नेता राहुल गांधी…'
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आया कांग्रेस का बयान, 'हमारे नेता राहुल गांधी…'

वीडियोज

West Bengal Politics: घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari का ताबड़तोड़ एक्शन | TMC | Breaking
SIR Validity: SIR पर SC के फैसले पर विपक्ष ने उठाए सवाल | Election 2026 | Breaking
Bakrid Controversy: बकरीद से एक दिन पहले देशभर में भारी बवाल | Mumbai
Shubhendu Government Action: एक्शन में शुभेंदु..Bengal में घुसपैठियों की उलटी गिनती शुरू | TMC
Karnataka CM: कर्नाटक में बड़ा उलटफेर, Congress में हलचल | Rahul Gandhi | Congress | Siddaramaiah

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक CM के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं? सवाल पर सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
कर्नाटक CM के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं? सवाल पर सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार
बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार
Raja Shivaji BO Day 26 Worldwide: ‘राजा शिवाजी’ ने 26वें दिन भी दुनियाभर में मचाया तहलका, खूब छापे नोट, जानें 125 करोड़ से है कितनी दूर
‘राजा शिवाजी’ ने चौथे मंगलवार भी दुनियाभर में मचाया तहलका, जानें 125 करोड़ से है कितनी दूर
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Explained: 487 मर्दों के बाद गिनती छोड़ी, यूरिन पिलाया और पब्लिक टॉयलेट चटवाया... लेटिशिया के साथ हैवानियत की सस्ती सजा क्यों?
487 मर्दों के बाद गिनती छोड़ी, यूरिन पिलाया और पब्लिक टॉयलेट चटवाया! हैवानियत की सस्ती सजा क्यों
Rose Plant Care: जल्दी सूख जाता है गुलाब का पौधा? इन ट्रिक्स के साथ सालों साल महकेगा आंगन
जल्दी सूख जाता है गुलाब का पौधा? इन ट्रिक्स के साथ सालों साल महकेगा आंगन
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
Embed widget