एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Case: मनीष कश्यप पर एक और FIR, जानें अब किस मामले में फंसा बिहार का ये यूट्यूबर

Patna News: शुक्रवार को बिहार पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है. तमिलनाडु मामले को लेकर पहले से ही यूट्यूबर पर मामला दर्ज है.

पटना: तमिलनाडु केस को लेकर बिहार पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और पोस्ट की लगातार जांच की जा रही. बिहार के एक यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत कई लोग इस मामले में फंसे हैं. तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है. उधर, शुक्रवार को यूट्यूबर मनीष पर एक और एफआईआर दर्ज हुई है. इस पर पहले से ही तमिलनाडु वायरल वीडियो के मामले में केस दर्ज है. इसके अलावा भी अन्य सात आपराधिक मामले दर्ज हैं. बिहार पुलिस ने एक और मामला दर्ज करते हुए यूट्यूबर पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

मनीष समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में बीते दिन दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें कई अन्य खुलासे हुए हैं. पूछताछ में आरोपी राकेश कुमार रंजन से स्वीकार किया है कि छह मार्च को जो फर्जी वीडियो अपलोड हुआ है, वो दो अन्य लोगों के सहयोग से बनाया गया है. इन लोगों में एक मनीष कश्यप भी शामिल है. इसके लिए उन्होंने जक्कनपुर के बंगाली कॉलोनी में स्थित एक मकान किराए पर लिया था, जहां पूरी शूटिंग की गई. इस बात की पुष्टि खुद मकान मालिक ने भी की है. शुक्रवार को ही बिहार पुलिस ने इस मामले में आर्थिक अपराध थाना ने कश्यप समेत दो लोगों पर कांड संख्या- 04/23 दर्ज किया है. बिहार पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है. इसके पहले भी पुलिस साफ तौर पर यह कह चुकी है कि यूट्यूबर मनीष एक आदतन अपराधी है.

क्या हुआ है अब तक?

तमिलनाडु में बिहारी मजदूर पर हमले हो रहे ऐसा कहके कई भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए गए थे. बिहार पुलिस पूरे मामले को लेकर एक्शन में आई. आर्थिक अपराध इकाई ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर 10 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था. इस दौरान कुल 30 वीडियो को चिह्नित किया गया. पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप और युवराज सिंह को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वो उपस्थित नहीं हुए. अब उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करने की कोर्ट से प्रक्रिया चल रही. इस मामले में राकेश तिवारी और राकेश रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इसके पहले भी एक गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं मनीष कश्यप अभी भी फरार बताया जा रहा.

यह भी पढ़ें- Rajshree Yadav in Hospital: तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री अस्पताल में भर्ती, ED की लंबी सर्च ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget