एक्सप्लोरर

UP की लोकसभा सीटों को लेकर बिहार की सियासत गर्म, सुशील कुमार मोदी ने CM नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

Bihar Politics: नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश की फूलपुर विधानसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के दावों और अटकलों के बीच सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को यह कटाक्ष किया है.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला बोला है. उन्होंने नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश की फूलपुर विधानसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के दावों और अटकलों के बीच कटाक्ष किया. शनिवार को सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार कहीं से भी लोकसभा का चुनाव लड़ें, जनता उन्हें बुरी तरह पराजित करेगी और वे अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे.

2014 की सफलता दोहराएगी बीजेपी: सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद का सपना देखने वाले नीतीश कुमार बीजेपी के बढ़ते जनाधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से इतना डरे हुए हैं कि वे बिहार से संसदीय चुनाव लड़ने के बजाय यूपी में सपा के गढ़ फूलपुर और मिर्जापुर से प्रत्याशी बनने की सोच रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2014 में बिहार की 40 सीटों में से नीतीश कुमार की पार्टी सिर्फ दो पर जीती थी. उसमें भी नालंदा संसदीय सीट पर मात्र आठ हजार वोटों के अंतर से उसकी प्रतिष्ठा बची थी. इस बार बीजेपी 35 से ज्यादा सीटें जीत कर 2014 की सफलता दोहराएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: मुजफ्फरपुर में महिला की दोनों किडनी निकालने के मामले में सामने आई सच्चाई, पटना IGIMS का बड़ा खुलासा

बूआ-बबुआ के सहारे नीतीश कुमार पर हमला

सुशील मोदी ने कहा कि यूपी में बूआ-बबुआ (मायावती-अखिलेश यादव) के साथ आने के बावजूद बीजेपी ने 2019 के संसदीय चुनाव में 64 सीटें जीतीं. हाल के उपचुनाव में सपा आजमगढ़ और रामपुर में अपनी सीट नहीं बचा सकी. उन्होंने कहा कि इससे पहले यूपी के दो लड़के (अखिलेश, राहुल) मिलकर भी बीजेपी का विजय रथ रोक नहीं पाए थे. जिस पार्टी का यूपी के विधानसभा चुनाव में भी खाता नहीं खुलता, उसके नेता नीतीश कुमार दो लड़कों के कहने पर वहां की किसी सीट पर लड़ें, उनकी जमानत जब्त होगी.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: फोन पर प्यार, निकाह के बाद कोर्ट से दूल्हा फरार, सुनकर बेहोश हुई दुल्हन, जानें समस्तीपुर की ये लव स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget