एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मामला: CM नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा- CBI जांच की अनुशंसा केंद्र को भेजी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले की सीबीआई से जांच कराने हेतु राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है.

पटना: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, ''स्व० सुशांत सिंह राजपूत के पिता श्री के०के० सिंह द्वारा पटना में स्व० सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित दर्ज कराए गए मामले की सी०बी०आई० से जांच कराने हेतु राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है.''

उन्होंने कहा, ‘‘सुशांत जी के पिता जी ने यहां प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसके आधार पर बिहार पुलिस ने जांच का काम शुरू किया . टीम भी भेजी. यहां से गए आईपीएस अधिकारी के साथ वहां दुर्व्यवहार हुआ.’’

नीतीश ने कहा, ‘‘बिहार पुलिस के साथ वहां बिल्कुल गलत व्यवहार हुआ . जहां भी प्राथमिकी दर्ज होगी, कानूनी रूप से हमारे राज्य की पुलिस की जिम्मेदारी थी और उसके हिसाब से वे जांच के लिए वहां (मुंबई) गए . वहां तो सहयोग करना चाहिए था .’’

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित घर में मिला था. इसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की. हालांकि इस जांच से असंतुष्ट सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में करीब 40 दिनों बाद 25 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई.

इस एफआईआर में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए. रिया चक्रवती पर हत्या के लिए उकसाने और गलत तरीके से पैसों की लेनदेन के आरोप लगाए गए हैं.

रिया ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और केस पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट में 5 अगस्त को रिया की याचिका पर सुनवाई होगी.

जांच को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस में तकरार की बात सामने आई है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है.

इस फैसले का महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दलों ने आलोचना की है. एनसीपी ने कहा कि यह राज्य सरकार के अधिकार का अतिक्रमण करता है और संविधान को "तबाह" करने में बीजेपी की मदद करता है.

महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करके कोविड-19 से निपटने में अपनी "नाकामी" से ध्यान हटाने की शायद कोशिश कर रही है.

इससे कुछ घंटा पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि उनकी सरकार ने राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की है. राजपूत के पिता ने इसका अनुरोध किया था.

मलिक ने कहा कि बिहार सरकार का फैसलासंघीय ढांचे को कमजोर कर रहा है. मलिक ने कहा, " क्या महाराष्ट्र में हुए अपराध को लेकर उनका (बिहार सरकार का) कोई अधिकार-क्षेत्र है? "

सुशांत केस: CBI जांच की सिफारिश पर बोले संजय राउत, ‘नीतीश संवेदनहीन हो गए, समझदारी से काम लें’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार क्यों खरीद रही वॉटर कैनन और वज्र वाहन? सियासी पारा हाई, छात्र संगठन नाराज
बिहार सरकार क्यों खरीद रही वॉटर कैनन और वज्र वाहन? सियासी पारा हाई
पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो बने थे शिवाजी गणेशन
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Embed widget