एक्सप्लोरर

सुशांत केस: CBI जांच की सिफारिश पर बोले संजय राउत, ‘नीतीश संवेदनहीन हो गए, समझदारी से काम लें’

संजय राउत ने कहा, ‘सीबीआई जांच का आदेश आप कैसे दे सकते हैं? सब मुंबई में हुआ है. आप कौन हैं?'राउत ने कहा, 'नीतीश जी के साथ हमारे अच्छे रिश्ते हैं. हम उनका आदर भी करते हैं, ऐसे में नीतीश कुमार जी को समझदारी से काम लेना चाहिए.’

मुंबई: बिहार की नीतीश सरकार ने आज बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की जांच सीबीआई से करानी की सिफारिश कर दी है. इसको लेकर राज्यसभा सांसद और शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. संजय राउत ने कहा है कि नीतीश सीबीआई जांच की सिफारिश करके बिहार चुनाव में फायदा लेना चाहते हैं. राउत ने कहा कि सीएम नीतीश संवेदनहीन हो गए हैं और उन्हें समझदारी से काम लेना चाहिए.

नीतीश को लगता है कि चुनाव में फायदा मिलेगा- संजय राउत

संजय राउत ने कहा, ‘’नीतीश को लगता है कि इस मामले पर राजनीति करके उनको बिहार चुनाव में फायदा हो जाएगा. नीतीश कुमार सीनियर नेता हैं. उन्हें समझना चाहिए कि वो क्या चाहते हैं. बार बार कहना कि जांच सीबीआई को दे दीजिए, सीबीआई को दे दीजिए, सीबीआई को इतना ही काम है क्या? अगर आपको लगता कि बिहार की राजनीति के लिए यह मुद्दा है तो आप संवेदनहीन हो गए हैं.’’

Exclusive: सुशांत सिंह केस में अब CBI जांच तय, नीतीश सरकार ने की सिफारिश

राउत ने आगे कहा, ‘’मुंबई की पुलिस दुनिया में प्रतिष्ठित पुलिस है. महाराष्ट्र में कानून का राज है. हमारी सरकार ने किसी को कानून के ऊपर महत्व नहीं दिया. सुशांत सिंह राजपूत का पूरा मामला बेहद दर्दनाक है. हम सब चाहते हैं कि क्या हुआ, कैसे हुआ? जो सच है वो सामने आए. यह देश यही चाहता है. महाराष्ट्र के साथ बिहार अगर झगड़ता रहेगा तो मुझे लगता है कि यह ठीक नहीं है.’’

साथ साथ जांच चलाना भी मुंबई पुलिस के साथ अन्याय- संजय राउत

शिवसेना प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘’नीतीश कुमार जी को कोई जानकारी चाहिए तो हमारे मुख्यमंत्री से बात कर सकते हैं. मैं देखता हूं कि उनके डीजीपी टीवी पर जाकर चर्चा करते हैं. पुलिस एक अनुशासित बल है. ऐसे बिहार के पुलिस फोर्स से आप क्या उम्मीद करेंगे. बिहार की पुलिस मुंबई में आकर जानकारी ले सकती है, जांच नहीं कर सकती. अगर उन्हें जानकारी चाहिए तो डीजीपी स्तर, गृहमंत्री स्तर पर बात हो सकती है. अगर आप साथ साथ जांच भी चलाएंगे तो यह मुंबई पुलिस के साथ अन्याय होगा.’’

सब मुंबई में हुआ है. आप कौन हैं?- संजय राउत

इतना ही नहीं राउत ने आगे कहा, ‘’सीबीआई जांच का आदेश आप कैसे दे सकते हैं? सब मुंबई में हुआ है. आप कौन हैं? महाराष्ट्र में अपराध हुआ है तो महाराष्ट्र की पुलिस जांच करेगी. ऐसे ही हमारी पुलिस बिहार जाएगी तो जानकारी के लिए, जांच के लिए नहीं. लेकिन राजनीति इस हद तक गिर जाती है कि लोग रिश्ते भी भूल जाते हैं. नीतीश कुमार जी के साथ हमारे अच्छे रिश्ते हैं. हम उनका आदर भी करते हैं, ऐसे में नीतीश कुमार जी को समझदारी से काम लेना चाहिए.’’

यह भी पढ़ें-

सुशांत केस: IPS को क्वारंटीन करने पर बोले बिहार DGP- मुंबई पुलिस नहीं कर रही सहयोग, एक्टर को न्याय दिलाएंगे

सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले की जांच CBI से कराने की मांग, बॉम्‍बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget