एक्सप्लोरर

बिहार की राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर, सुधाकर सिंह बोले- नीतीश के खिलाफ नहीं बोलूंगा, मुंह सिल लूंगा, लेकिन एक शर्त

Sudhakar Singh News: सुधाकर सिंह ने कैमूर में यह बयान दिया है. वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व किसान सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे.

कैमूर: बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह सुर्खियों में हैं. सीएम नीतीश कुमार पर उनकी ओर से दिए गए बयानों पर राजनीति गर्म है. अब दूसरी खबर सुधाकर सिंह के बयान पर ही है कि वह मानने के लिए तैयार हैं. नीतीश कुमार के खिलाफ वह एक शब्द नहीं बोलेंगे. उन्होंने यहां तक कह दिया है कि वह अपना मुंह सिल लेंगे. हालांकि इसके पीछे उन्होंने अपनी एक शर्त बताई है. सुधाकर सिंह मंगलवार को कैमूर जिले के मोहनिया डाक बंगला परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व किसान सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे.

सुधाकर सिंह ने खुले मंच से कहा कि किसानों की फसल को खरीदने के लिए मल्टीपल एजेंसी और मंडी कानून बना दीजिए, जीवन भर मुख्यमंत्री रहिए. हम अपने मुंह को सिल लेंगे. कुछ भी नहीं कहेंगे और जरूरत पड़ा तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. यह दोनों कानून लागू नहीं कीजिएगा तब तक मुझे राजनीति से अलविदा नहीं करा सकते हैं और न ही मेरी जुबान बंद करा सकते हैं.

'बिहार का नहीं हुआ विकास'

सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि 2005 के बाद आप कहते हैं कि राज्य का विकास हुआ है लेकिन कैमूर में जो भी धरोहर है वह 2005 से पहले की है. इसके बाद आपने क्या किया इन सारे भवनों को खंडहर बनाया है. आपने 15 सालों में बिहार को आगे बढ़ने नहीं दिया. धान गेहूं खरीद को आगे नहीं बढ़ने दिया. लालू यादव ने इस क्षेत्र के नौजवानों को पढ़ने के लिए वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी की स्थापना करवाई थी. तीन साल में लोगों को डिग्री मिलती थी, लेकिन आपके राज्य में तीन साल की जगह पांच साल में मिलनी शुरू हो गई. आप सत्ता में 17 साल नहीं बल्कि 27 साल रहिए, नौजवानों और किसानों को कोई फर्क नहीं पड़ता.

'देश घूमने की जगह बिहार घूम रहे'

सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में जीडीपी दर भी घटा है. आंकड़े नीतीश कुमार के खिलाफ हैं. उन्हें पता है कि गरीब जनता विरोध नहीं करेगी, अगर करेगी तो पुलिस के लाठी-डंडे से पिटवा देंगे. सुधाकर ने कहा कि जब आप (नीतीश कुमार) साथ आए थे तो हम लोगों को विश्वास हुआ था कि आप केंद्र में मोदी सरकार को भगाने के लिए विपक्ष को एकजुट करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. देश घूमने की जगह बिहार का कोना-कोना घूमने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- JP Nadda Bihar: नीतीश जी धोखा देलन कि ना... बिहार में गरजे जेपी नड्डा, लोगों से मांगा बीजेपी की सरकार बनाने का आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget