एक्सप्लोरर

भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली

भोजपुर के पौना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे 18 वर्षीय शांतनु कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों की तलाश में पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है.

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. आज भोजपुर जिले में एक 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बीते दिन ही मधेपुरा में आरजेडी विधायक के रिश्तेदार की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या हुई थी. बताया जा रहा कि आरा में युवक मेला देखकर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पीछे से उस पर गोली चला दी और फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:15 बजे की है. पुलिस के अनुसार, अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी शांतनु कुमार को पौना बाजार में गोली मारकर घायल कर दिया गया. वह दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा देखने और मेला घूमने गया था. उसके साथ उसका मौसेरा भाई साहिल कुमार और दो अन्य युवक सूरज व विशाल भी थे. इसी दौरान बाइक सवार तीन हमलावर पीछे से आए और गोली मारकर भाग निकले.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गोली लगने के बाद शांतनु को तुरंत आरा सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक के परिवार में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के मुताबिक, शांतनु की किसी से पुरानी दुश्मनी नहीं थी. पूजा पंडाल को लेकर किसी विवाद की जानकारी भी सामने नहीं आई है. ऐसे में हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. शांतनु मैट्रिक का छात्र था.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटनास्थल पर एफएसएल टीम बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं. बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है. पुलिस अन्य तकनीकी और मानवीय पहलुओं पर भी जांच कर रही है. हमलावरों की पहचान और हत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश जारी है.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget