एक्सप्लोरर

JP Nadda Bihar: नीतीश जी धोखा देलन कि ना... बिहार में गरजे जेपी नड्डा, लोगों से मांगा बीजेपी की सरकार बनाने का आशीर्वाद

JP Nadda Bihar Visit: जेपी नड्डा ने मुजफ्फरपुर के पारु में सभा को संबोधित किया. कहा कि बिहार को पीएम मोदी आगे बढ़ाना चाहते हैं. मुझे विश्वास है बिहार की जनता सहयोग करेगी.

पटना/मुजफ्फरपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के पारु में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान वे बिहार की महागठबंधन सरकार पर तो बरसे ही साथ ही सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर धोखा देने का आरोप भी लगाया. लोगों से कहा कि नीतीश कुमार धोखा देलन कि ना? उन्होंने कहा कि बिहार बदलाव चाहता है.

कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि वह चार घंटे देरी से आए लेकिन ठंड में लोग यहां डटे हुए हैं. इससे दिखता है कि जनता ने वर्तमान व्यवस्था को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है. बिहार को पीएम मोदी आगे बढ़ाना चाहते हैं. मुझे विश्वास है बिहार की जनता सहयोग करेगी. चीन, अमेरिका की हालत देखिए. कोरोना टीकाकरण का काम नहीं हुआ. भारत टीकाकरण में सबसे आगे रहा. हम 100 देशों को वैक्सीन दें चुके हैं. देश आत्मनिर्भर बना.

'बीजेपी की सरकार बनवाइए'

जेपी नड्डा ने कहा कि सुशासन बाबू के राज में शासन कौन कर रहा है यह पता नहीं चल रहा है. कहा कि समय आ गया है कि बिहार का नेतृत्व बीजेपी करे और बिहार को आगे बढ़ाने का काम करे. इसके लिये जनता का आशीर्वाद मिलेगा. बिहार की जनता से अपील है की अब फैसला कर लीजिए. बीजेपी की सरकार बनवाइए.

नड्डा ने गिनाई बीजेपी की उपलब्धियां

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी और बीजेपी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित लाया गया. 32 हजार छात्रों को लाया गया. कोई और देश ऐसा नहीं कर पाया. जेलेंस्की, पुतिन से पीएम मोदी ने बात की थी.

जेपी नड्डा ने कहा कि वैशाली में सबको गैस का कनेक्शन मिला. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त अनाज दिया जा रहा है. आयुष्मान भारत योजना का लाभ 50 करोड़ लोगों को मिला. पांच लाख तक का इलाज गरीब करा रहे. बिहार में हजारों करोड़ों के ब्रिज, पुल बने. यह पीएम मोदी ने कराया. केंद्र सरकार पूरा पैसा बिहार को दे रही है लेकिन यहां जंगलराज है. भ्रष्टाचार हो रहा है. विकास रुक गया है.

शाहनवाज ने उद्योग मंत्री रहते मखाना उद्योग को नई पहचान दी. अब सब काम रुक गया क्योंकि महागठबंधन सरकार है. महागठबंधन के साथ जाकर नीतीश ने बिहार को धोखा दिया. प्रजातांत्रिक तरीके से नीतीश को जवाब दिया जाएगा. पटना एम्स की हालत खराब थी. हम लोगों ने उसको दुरुस्त कराया. पटना आईजीआईएमएस, पीएमसीएच की खस्ता हालत थी. नरेंद्र मोदी ने पैसे भेजकर उसकी स्थिति ठीक कराई. बिहार में जंगलराज आ गया है. लूट, मर्डर, रेप की घटनाएं लगातार हो रही हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'मेरा और नीतीश कुमार का DNA एक', उपेंद्र कुशवाहा बोले- हमारे नेता को कोई गाली दे ये मुझे बर्दाश्त नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget