एक्सप्लोरर

Darbhanga News: दरभंगा में राम विवाह झांकी पर पथराव, दो पक्ष भिड़े, नीतीश कुमार की पार्टी का आया बड़ा बयान

Darbhanga Clash: नगर थाना इलाके के बाजितपुर में यह घटना हुई है. श्री राम बारात तरौनी से निकली थी. बारात को बाजितपुर के एक मंदिर में जाना था. इसी दौरान मामला बिगड़ गया.

Darbhanga Ram Vivah Stone Pelting News: दरभंगा के लहेरियासराय में शुक्रवार (06 दिसंबर) की शाम राम विवाह झांकी पर पथराव के बाद माहौल बिगड़ गया. देखते ही देखते दो पक्षों के लोग भिड़ गए. देर शाम की यह घटना है. झांकी जैसे ही बाजितपुर पहुंची तो किसी बात को लेकर एक पक्ष ने पत्थरबाजी कर दी. फिर सामने से भी लोगों ने हमला बोल दिया. दोनों तरफ से कुछ लोगों को चोट लगी है जो इधर-उधर इलाज करा रहे हैं. हालांकि गंभीर रूप से किसी के घायल होने की खबर अब तक नहीं है.

नगर थाना इलाके के बाजितपुर में यह घटना हुई है. श्री राम बारात तरौनी से निकली थी. बारात को बाजितपुर के एक मंदिर में जाना था. जैसे ही बारात मंदिर के पास पहुंची तो यह घटना हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी अशोक कुमार और एसडीएम विकास कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले को शांत कराया गया.

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. मुजफ्फरपुर से दंगा निरोधक दस्ता को बुलाया गया. शनिवार (07 दिसंबर) की सुबह तक माहौल पूरी तरह से शांत हो चुका था. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. कोई हिरासत में भी नहीं लिया गया है.

खंगाले जा रहे सीसीटीवी, चिह्नित किए जा रहे दोषी

एसडीएम विकास कुमार ने कहा कि राम विवाह झांकी मस्जिद के पास से वापस हो जाती है. उसी क्रम में किसी बात को लेकर दो समुदाय के बीच कुछ बहस हुई और फिर मामला बिगड़ गया. समय रहते स्थिति को काबू में कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर दोषियों को चिह्नित किया जाएगा. घटना क्यों घटी इस बात की जानकारी जांच के बाद मिलेगी. फिलहाल स्थिति सामान्य है.

जेडीयू ने कहा- बिना आदेश निकाला गया जुलूस

दरभंगा में हुए बवाल पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बड़ा बयान दिया है. जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार का कहना है कि बिना आदेश के यह जुलूस निकाला गया था. पुलिस प्रशासन ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी लोगों की पहचान की जा रही है. बिहार में किसी भी तरीके से अशांति फैलाने की कोशिश को नाकाम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- असम के बाद बिहार में गोमांस पर लगेगा बैन? BJP-JDU आमने-सामने, NDA में बढ़ी टेंशन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget