एक्सप्लोरर

VIDEO: तेजस्वी के साथ दिखे शार्प शूटर को लेकर मचा सियासी बवाल, अब कैमरे पर मो. कैफ ने सब कुछ बताया

Siwan Sharp Shooter Photo Viral: मो. कैफ उर्फ बंटी ने कहा कि मुझे पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी है. मैंने आरजेडी ज्वाइन किया है. मैं आरजेडी का सिपाही हूं.

सीवान: पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की सीवान में जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के दौरान मंच पर शार्प शूटर मो. कैफ उर्फ बंटी की तस्वीर वायरल होने के बाद बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मची है. एनडीए नेताओं की ओर से आरजेडी पर आरोप लगाए जा रहे हैं. जेडीयू और बीजेपी दोनों हमलावर है. इस पर मो. कैफ उर्फ बंटी ने बीते शुक्रवार (23 फरवरी) को कैमरे के सामने खुद आकर अपनी सफाई दी है.

मो. कैफ ने कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं. जब मेरे ऊपर आरोप लगा तो तत्कालीन एसपी सौरव साह से जाकर मिला था. एसपी से मैंने कहा कि मेरा क्या कसूर है जो मेरा नाम सस्पेक्ट में डाल दिया गया है. उस वक्त एसपी सौरभ साह ने कहा था कि ऊपर से दबाव है. ये ऊपर वाले कौन हैं मुझे नहीं पता है.

बंटी बोला- 'मुझे क्लीन चिट मिली...'

मो. कैफ उर्फ बंटी ने कहा कि मुझे पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी है. उस समय सीबीआई के डीएसपी थे सुनील सिंह रावत जो दिल्ली से आए हुए थे. मैं कोई अपराधी थोड़ी हूं कि क्लीन चिट नहीं मिलेगी. मैं यहां क्रिमिनल बनने नहीं आया हूं, इसलिए मुझे क्लीन चिट मिली.

कैफ ने कहा कि जो लोग शार्प शूटर कह रहे हैं वो आठ साल पहले की कहानी है. मैं पिछले 15 वर्षों से बच्चों को क्रिकेट खिलाने का काम कर रहा हूं. राजनीति में मैं सक्रिय हूं, रघुनाथपुर से विधानसभा का प्रत्याशी रहा हूं. विरोधियों को ये बात पता है कि मैं मुसलमानों को आईना दिखा रहा हूं कि बीजेपी ने देश की क्या हालत बना रखी है. इसलिए विरोधियों के निशाने पर मैं हूं.

मंच पर जाने के सवाल पर क्या कहा?

वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव के मंच पर जाने के संबंध में सवाल पूछने पर मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी ने कहा कि मैंने आरजेडी ज्वाइन किया है. मैं आरजेडी का सिपाही हूं. आज से नहीं बहुत पहले से मेरे घर के भी लोग आरजेडी से जुड़े हुए हैं. मैं तेजस्वी यादव से प्रभावित हुआ हूं जो उन्होंने युवाओं के लिए सोच रखा है.

यह भी पढ़ें- Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी के साथ दिखा शार्प शूटर, सीवान में पत्रकार हत्याकांड में जा चुका है जेल, BJP भड़की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget