एक्सप्लोरर

Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी के साथ दिखा शार्प शूटर, सीवान में पत्रकार हत्याकांड में जा चुका है जेल, BJP भड़की

Siwan Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: तस्वीर में दिखने वाला शार्प शूटर का नाम मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी बताया जा रहा है. बीजेपी का कहना है कि बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था में आरजेडी का योगदान है.

सीवान: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के तहत गुरुवार (22 फरवरी) को सीवान पहुंचे. सीवान में उन्होंने सभा की. इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई. तस्वीर में तेजस्वी यादव भाषण देते दिख रहे हैं तो वहीं मंच पर एक शार्प शूटर मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी भी दिख रहा है. तस्वीर सामने आने के बाद बीजेपी भी भड़क गई.

तस्वीर में दिखने वाला शार्प शूटर का नाम मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी बताया जा रहा है. मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी सीवान में एक क्रिकेट अकादमी का ग्रुप चलाता है, लेकिन इसका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी है. मोहम्मद कैफ सीवान के चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में जेल भी जा चुका है. उसके बाद मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी मोहम्मद शहाबुद्दीन जो सीवान के पूर्व सांसद थे उनके भगिना मोहम्मद यूसुफ के हत्याकांड में भी जेल जा चुका है.

सीवान के बीजेपी सांसद रहे ओमप्रकाश यादव के प्रेस प्रतिनिधि श्रीकांत भारतीय की हत्या में भी मोहम्मद कैफ का नाम आया था. और भी कई ऐसे मोहम्मद कैफ पर मामले हैं जिसमें वह जेल जा चुका है. अग्निवीर योजना को लेकर छात्रों की ओर से जो हंगामा सीवान स्टेशन पर किया गया था उसमें भी इसका नाम आया था और इसे जेल जाना पड़ा था.

2016 में मोहम्मद शहाबुद्दीन के भागलपुर जेल से रिहा होकर आने पर बगल में शार्प शूटर मोहम्मद कैफ ही था. एक बार फिर शार्प शूटर मो. कैफ नेताओं के साथ मंच साझा कर रहा है. बीजेपी ने इस तस्वीर को देखते ही सवाल उठा दिया है.

बीजेपी बोली- बिगड़ती कानून-व्यवस्था में आरजेडी का योगदान

बीजेपी नेता निखिल आनंद ने तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है, "राजद का दृष्टिकोण और मूल तत्व अब भी वही है. राजद खुद को लुम्पेन, आपराधिक और विकास विरोधी बुरे तत्वों से कभी भी अलग नहीं कर सकता है. तेजस्वी शार्प शूटर के साथ राज्य का दौरा कर रहे हैं और अपराधियों के साथ मंच साझा कर रहे हैं. बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था में राजद का योगदान है."

यह भी पढ़ें- Bihar News: इंसानियत हुई शर्मसार! पहले युवती के साथ की दरिंदगी... फिर गेहूं के खेत में पेट्रोल छिड़क कर जलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget