एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बागेश्वर बाबा को RJD के इस बड़े नेता ने बताया 'पागल', PM मोदी से तुलना कर कही बड़ी बात

Shivanand Tiwari on Bageshwar Sarkar: शिवानंद तिवारी शुक्रवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. इस दौरान बयान देने के चक्कर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पागल कह दिया.

पटना: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पटना आने वाले हैं. इससे पहले ही बिहार में राजनीति शुरू हो गई है. बाबा पर भी बीजेपी और आरजेडी के नेता अपने-अपने अनुसार बयान दे रहे हैं. बयानबाजी के चक्कर में शुक्रवार (28 अप्रैल) को आरजेडी (RJD) के बड़े नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने धीरेंद्र शास्त्री को पागल कह दिया.

शिवानंद तिवारी ने कहा- "वैसे तो हम धीरेंद्र शास्त्री को बहुत अच्छी तरह नहीं जानते हैं, परंतु कोई एक आदमी कह दे कि हम भारत का स्वरूप बदल देंगे जबकि इतना बड़ा भारत है, अलग-अलग संस्कृति है,  इतना बड़ा मुल्क है, अलग-अलग भाषा बोली जाती है. ऐसे में कोई एक आदमी दावा करे तो वैसे व्यक्ति को पागल ही कहा जाएगा न."

'मानसिक रोग विशेषज्ञ से दिखाएं'

शिवानंद तिवारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि कोई एक व्यक्ति कहे कि हम देश को सनातन बना देंगे. हम आधुनिक बना देंगे. इस तरह का दावा करने वाले लोगों को मानसिक रोग के विशेषज्ञ से दिखाना चाहिए. आखिर इनकी क्या समस्या है कि इस तरह का दावा कर रहे हैं जो आदमी के लिए करना मुमकिन नहीं है. शिवानंद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुलना करते हुए कहा कि पागल लोग कह रहे हैं कि लाखों लोग उनकी सभा में जुटेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में तो लाखों लोग जुटते ही नहीं है तो ऐसे पागल व्यक्ति की सभा में लाखों लोग कहां से जुटेंगे?

तेज प्रताप ने कहा- एयरपोर्ट पर रोक लेंगे

शिवानंद तिवारी से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी गुरुवार (27 अप्रैल) को बयान दिया था कि धीरेंद्र शास्त्री आ रहे हैं अच्छी बात है. यहां भाईचारा की बात करेंगे तो ठीक रहेगा, लेकिन अगर हिंदू-मुस्लिम करने और लोगों को बांटने वाली बात करेंगे तो उन्हें हम पटना एयरपोर्ट पर ही रोक लेंगे.

यह भी पढ़ें- नीतीश की बढ़ी टेंशन! महागठबंधन में शामिल CPIML के विधायक सड़क पर उतरे, टाडा बंदियों की रिहाई की मांग

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget