एक्सप्लोरर

नीतीश की बढ़ी टेंशन! महागठबंधन में शामिल CPIML के विधायक सड़क पर उतरे, टाडा बंदियों की रिहाई की मांग

Bihar Politics: भदासी कांड में 14 लोगों को सजा हुई थी जिसमें छह की मौत सजा काटने के दौरान जेल में हो गई है. अभी कुल आठ कैदी जेल में 22 सालों से बंद हैं.

पटना: महागठबंधन में शामिल सीपीआईएमएल (CPIML) के सभी 12 विधायकों ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की टेंशन बढ़ा दी है. अरवल के भदासी कांड के टाडा बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार (28 अप्रैल) को बैनर पोस्टर लेकर वे सड़क पर उतर गए. प्रदर्शन किया. जिन लोगों को इस मामले में सजा हुई थी उनके घर की महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हैं. इनकी रिहाई की मांग की जा रही है.

नीतीश कुमार पर भेदभाव का आरोप

इस मामले में 14 लोगों को सजा हुई थी जिसमें छह की मौत सजा काटने के दौरान जेल में हो गई थी. अभी कुल आठ कैदी जेल में 22 सालों से बंद हैं. 1998 का मामला है. सीपीआईएमएल विधायक सुदामा प्रसाद और विधायक रामबलि सिंह यादव का एक ही जैसा कहना था. कहा कि जेल कानून में बदलाव कर आनंद मोहन को रिहा किया गया. साथ में अन्य 26 कैदियों को भी छोड़ा गया, लेकिन भदासी कांड के टाडा बंदियों को रिहा नहीं किया गया. 22 सालों से जेल में बंद हैं. नीतीश कुमार भेदभाव कर रहे हैं. 

प्रदर्शन के दौरान यह भी कहा गया कि जो आठ लोग जेल में बंद हैं वह दलित, अति पिछड़ा हैं. आनंद मोहन को राजपूत वोट के लिए रिहा किया गया है. आनंद एक वोट भी नहीं दिला पाएगा. टाडा बंदियों को रिहा किया जाए.

वहीं दूसरी ओर भदासी कांड में जिन छह कैदियों की सजा काटने के दौरान जेल में मौत हुई उसमें से एक हैं शाह चांद. उनकी पत्नी ने कहा कि आनंद मोहन की तरह अगर उनके पति को भी पहले रिहा किया जाता तो वो बच जाते. पत्नी ने मांग करते हुए कहा कि जो आठ लोग जेल में बंद हैं उनको तुरंत रिहा किया जाए. नीतीश सरकार दोहरी नीति न अपनाएं. जो आठ कैदी जेल में हैं उनके परिजनों ने भी आनंद मोहन की तरह रिहाई की मांग की है. 

यह भी पढ़ें- Ajay Alok Join BJP: CM नीतीश को लगा झटका, JDU नेता अजय आलोक बीजेपी में शामिल, दिल्ली में ली सदस्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget