एक्सप्लोरर

Jehanabad News: पटना-गया रेल खंड में लूटकांड और फायरिंग मामले का हुआ खुलासा, सुरक्षाकर्मी ही निकला लुटेरा

Bihar Crime: पटना-गया रेल खंड लूटकांड मामले की जीआरपी जांच कर रही थी. इस मामले में जीआरपी ने मुख्य बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है.

Jehanabad News: पटना-गया रेल खंड के बेला स्टेशन पर यात्री से लूट की कोशिश और फायरिंग मामले में पुलिस ने घटना का उद्वेदन करते हुए कांड में शामिल मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी बिहार पुलिस का जवान सिंटू सिपाही उर्फ संटू कुमार बताया जाता है. जो रोहतास जिले के डिहरी पुलिस लाइन में पदस्थापित था. पुलिस ने तीन थानों की मदद से उसे मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मोगलबिगहा गांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

दरअसल, जहानाबाद जीआरपी थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट कांड का मुख्य आरोपी अपने फुआ के घर छुपा हुआ है. जिसके बाद जीआरपी थाने की पुलिस ने मखदुमपुर और उमता धरनई थाने की मदद से लूट के प्रयास और गोलीबारी की एक घटना में शामिल मुख्य आरोपी को धर दबोचा.

तीन राउंड हुई थी फायरिंग की घटना

बता दें कि सिपाही संटू अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 18 मार्च को अहले सुबह बेलागंज रेलवे स्टेशन पर पटना-सिंगरौली जाने वाली ट्रेन पकड़ने आए एक यात्री से लूटपाट की कोशिश की थी. इस कोशिश में नाकाम इन अपराध कर्मियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की थी. पीड़ित यात्रियों ने घटना का मामला जहानाबाद जीआरपी में दर्ज कराया. इसके बाद छानबीन के क्रम में टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव का रहने वाला और रोहतास पुलिस लाइन में पद स्थापित पुलिसकर्मी संटू कुमार के रूप में की गई थी. 

इस घटना के बाद से संटू कुमार अपने गांव से फरार होकर अपनी फुआ के घर मखदुमपुर थाना अंतर्गत मुगलबीघा गांव में छुपकर रह रहा था.

संटू कुमार चल रहा था सस्पेंड 

इस संबंध में जीआरपी प्रभारी दीप नारायण यादव ने बताया कि गत 18 मार्च को टेहटा के रहने वाले एक युवक ट्रेन पकड़ने के लिए बेलागंज स्टेशन जा रहा था तभी रास्ते में संटू कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस से लूटपाट की कोशिश करने लगा. हालांकि यात्री के विरोध किए जाने पर घटना में शामिल अपराधी फायरिंग करते हुए मौका ए वारदात से फरार हो गए थे. उन्होंने कहा कि टेक्निकल सर्विलांस के जरिए घटना में शामिल एक अपराधी को पांच दिनों पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. वहीं, इस घटना में शामिल अन्य अज्ञात बदमाशों के बारे में छानबीन की जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. 

बता दें कि संटू कुमार पुलिस की नौकरी प्राप्त करने से पहले भी कई लूटपाट की घटना में शामिल रहता था और अपने इन काम के कारण सस्पेंड चल रहा था.

ये भी पढे़ं: Transgender Marriage: बेतिया में किन्नर ने की युवक से शादी, ट्रेन में सफर करते शुरू हुई थी Love Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget