एक्सप्लोरर

Transgender Marriage: बेतिया में किन्नर ने की युवक से शादी, ट्रेन में सफर करते शुरू हुई थी Love Story

Transgender Love Story: बेतिया में एक किन्नर ने अपने प्रेमी से शादी रचाई है. ये विवाह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. शादी देखने के लिए सैकड़ों लोग जुटे थे.

Bettiah Unique Wedding: बिहार के बेतिया में मंगलवार (30 अप्रैल) को एक अनोखी शादी देखने को मिली है, जहां एक ट्रांसजेंडर ने युवक से ब्याह रचाया है. ट्रांसजेंडर ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए हैं. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों छुप-छुपकर मिला करते थे. बेतिया के सरिसवा गढ़ी माई मंदिर में हुई इस शादी के सैकड़ों लोग गवाह बने.

मंदिर में उमड़ी लोगों की भीड़

बेतिया के मझौलिया प्रखंड के सरिसवा गढ़ी माई मंदिर परिसर में हुई ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. इस शादी को देखने सैकड़ों लोग पहुंच गए, जब मंदिर परिसर में एक किन्नर ने युवक के साथ शादी की रस्म अदा की. शादी करने के बाद गोपालगंज के रहने वाले किन्नर ने कहा, "बेतिया के मझौलिया में स्थित मठिया के युवक गोपाल साह के पोते दिनेश कुमार के साथ सात फेरे लिए हैं और सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई हैं."

बताया जाता है कि एक बार दिनेश कुमार काम करने के लिए बेतिया से दिल्ली जा रहा था. वहीं ट्रेन में गोपालगंज के एक किन्नर से दिनेश कुमार की मुलाकात हो गई. दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया. तब से एक दूसरे से बात का सिलसिला शुरू हुआ और दिल्ली में ही दोनों मिलने लगे. फिर दोनों ने अपने-अपने प्यार का इजहार किया और अब गांव आकर दोनों ने शादी रचा ली.

पूरे हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी

वहीं गांव की महिलाओं ने इस अनोखी शादी में भाग लिया और पूरे हिंदू रीति रिवाज से शादी की विधी संपन्न कराई. मंदिर परिसर में हो रहे दोनों के विवाह को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. मंदिर में सात फेरे लेकर किन्नर और युवक एक दूजे के लिए हमेशा-हमेशा के लिए हो गए. 

ये भी पढ़ेंः मोतिहारी में दुल्हन के दरवाजे पर नहीं पहुंचने दी बारात, पगडंडी के सहारे बाइक से पहुंचा दूल्हा, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget