एक्सप्लोरर

Mahagathbandhan Seat Sharing: सीट बंटवारे पर महागठबंधन में बात बनी, तेजस्वी यादव इस फॉर्मूले पर आज करेंगे घोषणा

Bihar Grand Alliance Seat Sharing: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि जितनी सीट पर हम पिछली बार लड़े थे इस बार भी उतनी सीटों पर लड़ेंगे.

Mahagathbandhan Seat Sharing News: बिहार की 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में बात बन गई है. आज शुक्रवार (29 मार्च) की दोपहर 12.15 बजे पटना में आरजेडी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है. इसमें सीट बंटवारे को लेकर औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी. प्रेस कांफ्रेंस में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सहित महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे.

महागठबंधन में किसे दी जाएंगी कितनी सीटें?

बिहार महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तैयार हो गया है. सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी अपने पास 26 सीटें रखेगी. वहीं कांग्रेस को 9 और वाम दल को 5 सीटें दी गई हैं. वहीं चर्चित सीट पूर्णिया की अगर बात करें तो यह भी साफ कर दिया गया है कि आरजेडी के पास ही यह रहेगी.

अखिलेश प्रसाद सिंह बोले- हम लोग बीजेपी को हराएंगे

उधर सीट बंटवारे से पहले गुरुवार (28 मार्च) की शाम दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इसकी घोषणा कल (शुक्रवार, 29 मार्च) हो जाएगी. उन्होंने यह बात भी कही कि वामदल को पांच सीटें दी गई हैं. पिछली बार जितनी सीट पर कांग्रेस लड़ी थी इस बार भी उतनी सीटों पर लड़ेगी. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हम लोग बीजेपी को हराएंगे.

सीट शेयरिंग के बाद पप्पू यादव ले सकते हैं बड़ा फैसला

वहीं दूसरी ओर सीटों के औपचारिक एलान के बाद पप्पू यादव की ओर भी नजरें रहेंगी. उन्होंने कांग्रेस के ऊपर छोड़ दिया है कि क्या करना है. हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि वह पूर्णिया सीट से पीछे नहीं हटेंगे. दुनिया छोड़ देंगे लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे. ऐसे में देखना होगा कि पप्पू यादव सीट शेयरिंग के बाद कांग्रेस आलाकमान की बात मानते हैं या फिर कोई बड़ा फैसला लेते हैं.

यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari News: 'मुख्तार अंसारी के इंतकाल का...', तेजस्वी के बाद जानिए तेज प्रताप यादव ने क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget