एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: 'मुख्तार अंसारी के इंतकाल का...', तेजस्वी के बाद जानिए अब तेज प्रताप यादव ने क्या लिखा

Mukhtar Ansari Died: मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. देर रात मौत की खबर आई. इसके बाद से प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है.

Mukhtar Ansari Death: यूपी के बांदा जेल में बंद रहे बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बीते गुरुवार (28 मार्च) की देर शाम मौत हो गई. हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद मौत की खबर सामने आई. अब इसको लेकर राजनीतिक दल से जुड़े नेताओं की प्रतिक्रिया जारी है. बिहार में विपक्षी दल के नेता सवाल उठा रहे हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बाद अब उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने प्रतिक्रिया दी है.

तेज प्रताप यादव ने गुरुवार की रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यूपी के पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दुखद समाचार मिला. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दे तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें."

तेज प्रताप यादव से पहले तेजस्वी यादव ने भी आरोप लगाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, "यूपी से पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी के इंतकाल का दुखद समाचार मिला. परवरदिगार से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. कुछ दिन पूर्व उन्होंने शिकायत की थी कि उन्हें जेल में जहर दिया गया है फिर भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. ये न्यायसंगत और मानवीय नहीं है. संवैधानिक संस्थाओं को ऐसे विचित्र मामलों व घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. "

आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

उधर मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी है. गश्त के निर्देश दिए गए हैं. डीजीपी मुख्यालय से निर्देश जारी किया गया है. वाहनों की चेकिंग आदि हो रही है. पुलिस अलर्ट मोड पर है. मुख्तार अंसारी के शव का 9 बजे पोस्टमार्टम होगा. इसके बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इस पूरे मामले में यूपी में हलचल तेज है.

यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari Death: 'सांस्थानिक हत्या', पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत पर पप्पू यादव ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget