एक्सप्लोरर

Watch: बिहार में बाल-बाल बची सप्तक्रांति एक्सप्रेस, पटरी पर पोल छोड़कर भागे मजदूर, आनंद विहार से आ रही थी ट्रेन

Train News Bihar: मोतिहारी के कुंवरपुर चिंतामनपुर रेलवे हॉल्ट की घटना है. कहा जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर मजदूर काम कर रहे थे. ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर यात्रियों को सुरक्षित बचाया.

मोतिहारी: आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार को हादसे का शिकार होते-होते बच गई. ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया. रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों ने ट्रेन को रफ्तार से आता देख पोल को ट्रैक पर छोड़ दिया और वहां से भाग गए. पटरी पर पोल (रेल लाइन का गटर) को देख ट्रेन का चालक भी घबरा गया. घटना मोतिहारी के कुंवरपुर चिंतामनपुर रेलवे हॉल्ट पर हुई है.

इधर, अचानक ट्रेन के रोके जाने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई. गाड़ी रुकने के बाद ट्रेन से यात्री उतर गए. इस दौरान देखा कि लोट का पोल पटरी के बीच में पड़ा है और सप्तक्रांति के इंजन के आगे फंसा है. इस घटना के बाद रेलवे के कर्मियों में हड़कंप मच गया. कुंवरपुर हॉल्ट के पास रेलवे पटरियों के दोहरीकरण का काम चल रहा है. ट्रैक पर मजदूर काम कर रहे थे. एक बड़ा पोल (रेलवे पटरी का गटर) को मजदूरों द्वारा पार करवाया जा रहा था. उसी समय सप्तक्रांति एक्स्प्रेस ट्रेन वहां पहुंच गई. इस दौरान मजदूर पोल को छोड़कर भाग गए.

ट्रेन के गार्ड ने क्या कहा?

घटना के बाद इस रूट पर रेल गाड़ियों की आवाजाही कुछ देर के लिए बाधित हो गई. घटना 12 बजे के आसपास की बताई गई है. पोल को ट्रैक से हटाया गया. इसके बाद रेल परिचालन शुरू कराया गया. सप्तक्रांति एक्सप्रेस के गार्ड ने बताया कि ड्राइवर ने देखने के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाई जिससे हादसा टल गया. पहले से किसी तरह की कोई जानकारी नहीं थी. न ही सिग्नल मिला. ठेकेदार के जो प्राइवेट आदमी काम करते हैं उनकी गलती है. ना पहले से कोई जानकारी देता है न कुछ और सिर्फ काम करना है.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar on PK: 'काहे आप उस आदमी का नाम लेते हैं…' प्रशांत किशोर के NDA से संपर्क वाले बयान पर बोले नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget