एक्सप्लोरर

Nitish Kumar on PK: 'काहे आप उस आदमी का नाम लेते हैं…' प्रशांत किशोर के NDA से संपर्क वाले बयान पर बोले नीतीश

Nitish Kumar Comment: शुक्रवार को नीतीश कुमार मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी दौरान पीके के उस बयान पर जवाब मांगा गया था जिसमें दावा किया गया कि नीतीश एनडीए के संपर्क में हैं.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के एक बयान को लेकर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें कोई कमेंट नहीं करना है. प्रशांत किशोर के उस बयान पर सीएम नीतीश से सवाल पूछा गया था जिसमें पीके ने कहा था कि नीतीश कुमार एनडीए के संपर्क में हैं. वो फिर से बीजेपी के साथ जाएंगे और कभी भी पलटी मार सकते हैं. इस सवाल पर शुक्रवार को नीतीश कुमार मीडिया को जवाब दे रहे थे.

नीतीश कुमार ने कहा- "काहे आप उस आदमी का नाम लेते हैं. आप कृपा करके उनके बारे में मत पूछिए. ऐसे ही बोलते रहता है. अपना प्रचार के लिए. हमलोग को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. एक जमाने में हम तो उसको बहुत माने हैं, लेकिन अभी उसका मन क्या है, क्या क्या बोलते रहता है बोलते रहे." नीतीश कुमार मीडियाकर्मी के सवाल का जवाब दे रहे थे.

'जिनको इज्जत दी उसने दुर्व्यवहार किया'

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि आप लोगों को तो पता है न कि हमने जिन लोगों को इज्जत दी, मेरे साथ उन लोगों ने कितना दुर्व्यवहार किया. तो क्या कीजिएगा छोड़ दीजिए. उस पर कोई कमेंट ही मत कीजिए. बता दें कि नीतीश कुमार आज एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे. आज 9469 चयनित स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त पत्र का वितरण किया जाना है. इसी कार्यक्रम से पहले नीतीश कुमार ने पटना में यह बयान दिया.

बता दें कि जनसुराज पदयात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण की भेड़ीहरवा पंचायत में नीतीश कुमार पर हमला करते हुए पीके ने बुधवार को बयान दिया कि जब आपने (नीतीश कुमार) एनडीए छोड़ दिया है तो उस पद को क्यों नहीं छोड़ रहे हैं? उस पद को छोड़िए या उस सांसद को हटाइए. पीके ने तो यहां तक कह दिया है कि आने वाले समय में नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे. वो बीजेपी के संपर्क में हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar: नौकरी के लिए तेजस्वी आवास के सामने रोते दिखे युवा, नीतीश बोले- हमलोग रोजगार की संख्या और बढ़ाने वाले हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget