एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने दी CM नीतीश को चुनौती, '24 घंटे में इस्तीफा देकर चुनाव की करें घोषणा, BJP तैयार'

Samrat Choudhary News: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी शक्ति का इस्तेमाल करें.

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार (18 सितंबर) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे सचमुच चुनाव के लिए तैयार हैं तो 24 घंटे के अंदर इस्तीफा देकर चुनाव की घोषणा करें. बिहार बीजेपी उनसे मुकाबला को तैयार है. पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान के संबंध में पूछे जाने पर सम्राट चौधरी ने यह कहा.

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा अगले दिन ही चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार मिलेगी. नीतीश कुमार बिहार से मुख्यमंत्री हैं और यह उनका अधिकार है कि वह विधानसभा को जब चाहें, भंग कर सकते हैं.

'बिहार में यह शक्ति सीएम नीतीश कुमार के पास'

आगे सवालों के जवाब में सम्राट चौधरी ने यह कहा कि छह महीना बाद तो लोकसभा चुनाव होना ही है. यह तो चुनाव आयोग को तय करना है कि चुनाव की प्रक्रिया कब से शुरू करनी है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह तय कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल संसद का विशेष सत्र चल रहा है और प्रधानमंत्री खुद कह चुके हैं कि कई एतिहासिक कार्य करना है. बिहार में तो यह शक्ति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है. वह अपनी शक्ति का इस्तेमाल करें और 24 घंटे के अंदर विधानसभा भंग कर चुनाव का एलान करें, बीजेपी उनसे लड़ने के लिए तैयार है.

बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार ने कहा था कि देश में जितना जल्द चुनाव हो उतना अच्छा है. हम लोग चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं. बिहार दौरे के क्रम में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि बिहार में जल्द चुनाव हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: दिल्ली में नीतीश कुमार से हुई बातचीत का प्रशांत किशोर ने किया खुलासा, बताई CM के NDA छोड़ने की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?
Embed widget