एक्सप्लोरर

सम्राट चौधरी और ललन सिंह ने ली अधिकारियों की बैठक, RJD का दावा- ‘CM नीतीश को बाहर करने की तैयारी’

Bihar Politics: आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे अधिकारियों की बैठक लेते नजर आ रहे हैं.

Bihar News: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गरमाहट तेज होने लगी है. प्रदेश की सभी राजनीति पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है. वहीं दूसरी तरफ एनडीए और आरजेडी के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. इसी बीच आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट कर बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है. आरजेडी का दावा है कि बीजेपी सीएम नीतीश कुमार को बाहर करने की तैयारी कर रही है.

‘नीतीश कुमार को बाहर करने का एग्जिट प्लान तैयार’ 
RJD ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वे प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ आरजेडी ने लिखा कि बिहार में अब डीजीपी और मुख्य सचिव की बैठक केंद्रीय मंत्री ले रहे हैं.

सीएम के बिना बिहार में प्रथम बार CS और DGP को बैठा कर कोई मीटिंग कर रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बाहर करने का एग्जिट प्लान तैयार हो चुका है.

PM मोदी के मधुबनी आगमन को लेकर की गई बैठक
हालांकि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का एक्स पोस्ट देखकर पता चलता है कि आरजेडी ने जो बैठक की तस्वीरें शेयर की है, वह दरअसल पीएम मोदी के मधुबनी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर हो रही बैठक की थी. सम्राट चौधरी ने भी बैठक की इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

उन्होंने लिखा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मधुबनी में शुभागमन होने जा रहा है. इसे लेकर मधुबनी के जिला परिसदन सभागार में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ तैयारी बैठक में व्यवस्थाओं का समीक्षा की. बैठक में बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा समेत एनडीए के नेता और जिले के प्रशासनिक पदाधिकारीगण मौजूद रहें.

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget