एक्सप्लोरर

Samastipur News: एक साथ 3 लड़कियों के प्यार में पड़े आशिक ने बनाया गैंग, फिर उनके शौक के लिए करने लगा बाइक चोरी

समस्तीपुर में इन दिनों लगातार हो रही बाइक चोरी की घटना से पुलिस भी परेशान थी. इसी दौरान बाइक चोरी की फिराक में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले से बुधवार को एक ऐसा युवक गिरफ्तार हुआ है, जो एक साथ तीन लड़कियों के प्यार में पड़ा था और उनका शौक पूरा करने के चक्कर में खुद बाइक चोर बन गया. युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के पबड़ा गांव निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र सत्यनारायण महतो के रूप में हुई है. पुलिसिया पूछताछ के दौरान उसने रोसड़ा थाना क्षेत्र से करीब आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

दरअसल, बीते कई महीनों से जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटना से आम लोगों के साथ पुलिस भी परेशान थी. इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक ने पुलिस को बताया कि रोसड़ा थाना क्षेत्र से करीब आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की घटना अंजाम दिया है. उसने बताया कि उसकी एक साथ एक नहीं तीन गलफ्रेंड्स हैं, जिनके शौक पूरा कराने के लिए उसने बाइक चोरी करनी शुरू की थी.

ये भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर में ऑटो चोरी कर भाग रहे दो किशोरों को लोगों ने पहले जमकर पीटा फ‍िर किया पुलिस के हवाले

दो से तीन हजार रुपये में बेचते थे चोरी की बाइक

सत्यनारायण ने बताया कि बाइक चोरी से वह अपनी तीनों गर्लफ्रेंड की ख्वाहिशों की पूर्ति ठीक तरह से नहीं कर पता था. इससे परेशान होकर उसने एक गैंग बना लिया. उसके बाद से ही बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता चला आ रहा था. युवक ने बताया कि चोरी की बाइक को दो से तीन हजार रुपये में बेच देते थे. पकड़े गए बदमाश ने अन्य बाइक चोरों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है.

अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर छापेमारी

इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने करीब आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसको जेल भेजा जा रहा है. साथ ही उसके द्वारा बताए गए अन्य बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही इस गिरोह के सभी सद्सयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Political Crisis: चिराग पासवान को याद आया अपनो का 'धोखा', महाराष्ट्र के CM उद्धव के लिए कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget