एक्सप्लोरर

Bihar Engineering College: समस्तीपुर में बने 75 करोड़ के इंजीनियरिंग कॉलेज की खासियत जानें, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

Bihar News: इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में 300 छात्र व 200 छात्रा की क्षमता का छात्रावास भी बनाया गया है. शुक्रवार को नीतीश कुमार ने कॉलेज का उद्घाटन किया है.

समस्तीपुर: सरायरंजन प्रखंड के नरघोगी में 75 करोड़ रुपये की लागत से बने इंजीनियरिंग कॉलेज का शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने विधिवत उद्घाटन किया. सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार के काम को विस्तार से बताया. साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए जमीन देने के लिए क्षेत्र के विधायक सह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि कॉलेज के शुरू होने से यहां के लोगों की भी तरक्की होगी. साथ ही देश प्रदेश स्तर पर सरायरंजन का नाम होगा.

उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सरायरंजन के नरघोगी में ही बन रहे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का भी निरीक्षण किया. साथ ही बनने वाली मेडिकल कॉलेज से जुड़ी एक-एक चीज की जानकारी ली. दरअसल, कॉलेज के शिलान्यास के समय ही 2019 से यहां पढ़ाई शुरू करा दी गई थी. उस समय कॉलेज में तीन विषयों इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल व सिविल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए नामांकन लिया जाता था. अब सीटों की संख्या बढ़ाई गई है और विधिवत उद्घाटन हो गया जिससे कई और सुविधाएं मिलेंगी.

Bihar Engineering College: समस्तीपुर में बने 75 करोड़ के इंजीनियरिंग कॉलेज की खासियत जानें, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

पांच फीसद सीटें ईबीसी कोटे के लिए

पहले कॉलेज में 240 सीटों का प्रावधान किया गया था. वर्तमान सत्र 2022 में कम्प्यूटर साइंस (साइबर सिक्यूरिटी) इंजीनियरिंग की भी मंजूरी दे दी गई है. इसमें 60 सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी. अब कॉलेज में इंजीनियरिंग की 300 सीटों पर छात्र-छात्राओं को नामांकन मिल पाएगा. वहीं पांच फीसद सीटें ईबीसी कोटे के लिए अलग से प्राप्त हैं.

Bihar Engineering College: समस्तीपुर में बने 75 करोड़ के इंजीनियरिंग कॉलेज की खासियत जानें, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

2019 से तीन सेशन के विद्यार्थी मुजफ्फरपुर के एमआईटी में पढ़ाई कर रहे थे, जबकि नए सत्र से पढ़ाई की व्यवस्था यहीं रहेगी. वर्तमान संकाय 2022 में जेई मेंस से पास होकर आए 52 छात्रों का नामांकन पहली काउंसलिंग के माध्यम से किया गया. वहीं इसकी दूसरी काउंसिलिंग में भी जेई मेंस पास बच्चों को ही लिया जाएगा जबकि उसके बाद बची सीटों पर बिहार इंजीनियरिंग पास वालों का नामांकन होगा.

कॉलेज में छात्रावास की भी सुविधा

इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में 300 छात्र व 200 छात्रा की क्षमता का छात्रावास भी बनाया गया है. कॉलेज के उद्घाटन बाद 15 अक्टूबर से छात्रावास में छात्र रहना शुरू करेंगे. यहां रहने वाले छात्र-छात्राओं को 15 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रावास चार्ज के अलावा 3500 प्रतिमाह मेस शुल्क देना होगा.

Bihar Engineering College: समस्तीपुर में बने 75 करोड़ के इंजीनियरिंग कॉलेज की खासियत जानें, मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

सभी के लिए अलग-अलग शौचालय

इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन ग्राउंड के अलावा तीन मंजिला है जिसमें विभिन्न कोर्स के लिए मशीन लैब, जियोटेक इंजीनियरिंग, हीट एंड मास ट्रांसफर, डायनामिक ऑफ मशीनरी, नेटवर्क थ्योरी सहित 24 लैब मौजूद हैं. वहीं स्मार्ट कम्प्यूटर सहित 42 क्लास रूम, सेमिनार हॉल व सभी के लिए अलग-अलग शौचालय भी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- Patna NMCH Superintendent Suspend: निरीक्षण में तेजस्वी ने अस्पताल में पाई गड़बड़ी, नप गए डॉ. विनोद कुमार सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget