एक्सप्लोरर

Patna NMCH Superintendent Suspend: निरीक्षण में तेजस्वी ने अस्पताल में पाई गड़बड़ी, नप गए डॉ. विनोद कुमार सिंह

Dengue in Bihar: स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार की रात एनएमसीएच का निरीक्षण किया था. शुक्रवार को निलंबन की कार्रवाई की गई है. डॉ. विनोद कुमार सिंह ने भी अपनी सफाई दी है.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बीते गुरुवार की रात अगमकुआं स्थित एनएमसीएच (NMCH) का जायजा लिया था. इस दौरान व्यवस्था में गड़बड़ी को देखते हुए उन्होंने शुक्रवार को अस्पताल के शिशु रोग विभाग में प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार सिंह (NMCH Dr. Vinod Kumar Singh) को निलंबित कर दिया. तेजस्वी यादव गुरुवार की रात यहां डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए की गई व्यवस्था को देखने गए थे. विनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है.

तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद थे. तेजस्वी यादव ने यहां मरीजों से बात की. उन्हें क्या क्या समस्या हो रही है इसके बारे में भी जानकारी ली. वहीं अस्पताल में जो भी गड़बड़ी दिखी, गंदगी आदि दिखी उसे तुरंत ठीक कराने के लिए निर्देश दिया. अस्पताल में कहीं पानी जमा था तो कहीं नल टूटे थे. मरीज के परिजनों ने भी कई शिकायतें कीं. किसी ने दवा को लेकर कहा कि बाहर से खरीदना पड़ता है तो किसी ने व्यवस्था को लेकर शिकायत की. तेजस्वी ने सारी कमियों को दूर करने की बात कही.

Patna NMCH Superintendent Suspend: निरीक्षण में तेजस्वी ने अस्पताल में पाई गड़बड़ी, नप गए डॉ. विनोद कुमार सिंह

डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने कही अपनी बात

इधर, निलंबन के बाद डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने अपनी बात कही. विनोद सिंह ने कहा कि जितना वो कर सकते थे उन्होंने काम किया. उन्होंने कहा कि वे खुद कई बार स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से कह चुके हैं कि उन्हें इस पद से हटा दिया जाए. जिस तरीके से उन्हें हटाया गया है वो उस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. किसी वरीय पदाधिकारी को उसके बिना स्पष्टीकरण के सस्पेंड करना गैरकानूनी है. मैं कोर्ट जाऊंगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: नालंदा के पॉश इलाके में बदमाशों ने महिला के चेहरे पर मारी गोली, मौके पर हुई मौत, पड़ोसी से था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget