एक्सप्लोरर

Samaj Sudhar Abhiyan: बापू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर CM नीतीश ने किया प्रणाम, कहा- पुरानी स्थिति कैसी थी ये याद करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 से उन्हें काम करने का मौका मिला. सभी प्रकार के उत्थान के लिए काम किया है. गरीब तबके को लोग को आगे बढ़ाना चाहिए.

मोतिहारीः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मोतिहारी से ‘समाज सुधार अभियान’ के तहत अपनी यात्रा की शुरुआत कर दी है. बुधवार को मोतिहारी पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचे. यहां उन्होंने गांधी बाल उद्यान में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा पर फूल चढ़ाया. इसके बाद वे मंच पर पहुंचे. स्वागत गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच पर मद्य निषेध मंत्री, गन्ना एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार भी मौजूद हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए पुराने दिनों की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 से उन्हें काम करने का मौका मिला. सभी प्रकार के उत्थान के लिए काम किया है. गरीब तबके को लोग को आगे बढ़ाना चाहिए. पुरानी स्थिति कैसी थी इसका ध्यान रखिए.

नीतीश कुमार ने कहा- “शराब पीना ठीक नहीं है. 2011 से ध्यान में लाया गया था. पटना में 2015 में एक सम्मेलन में महिलाओं ने शराबबंदी की मांग की थी, जब महिलाओं ने मांग की तो हमने साफ कहा था कि अगला मौका मिला तो शराबबंदी की जाएगी. लोगों ने बड़े स्तर पर शराब पीना बंद कर दिया.”   

Samaj Sudhar Abhiyan: बापू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर CM नीतीश ने किया प्रणाम, कहा- पुरानी स्थिति कैसी थी ये याद करें

निरंतर जारी रहेगा ‘समाज सुधार अभियान’

‘समाज सुधार अभियान’ को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा- “यह निरंतर जारी रहेगा. एक अप्रैल 2016 को देसी शराब बंद की गई. उसके बाद पांच तारीख को पूर्णतः शराबबंदी लागू की गई. इसको लेकर मीटिंग की जा रही है. हमने इसको लेकर शपथ ग्रहण भी कराया. समाज सुधार अभियान के अंश मात्र है.”

कार्यक्रम में बिहार के डीजीपी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री के पहले बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने अपने संबोधन में शराब से होने वाली हानी को गिनाया. कहा कि शराब नहीं पीने से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा समेत पूरे परिवार का विकास होता है. बिहार में पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 37% रिर्जव है. आप अगर इंटर तक भी पढ़ा देते हैं तो पुलिस की नौकरी में 32 हजार से ज्यादा तक मिलता है. ये बाकी नौकरियों से अच्छा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार के अभियान से पहले तेजस्वी यादव ने छोड़े सवालों के ‘बाण’, बताया बिहार को किस चीज की जरूरत

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ज्यादातर किसी भी अभियान की शुरुआत बापू की कर्म भूमि चंपारण से करते हैं. ऐसे में एक बार फिर उन्होंने ‘समाज सुधार अभियान’ के तहत अपनी यात्रा की शुरुआत मोतिहारी से की है. आज मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से ‘समाज सुधार अभियान’ के तहत राज्य में शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह से जुड़े मामले, गृह विभाग से संबंधित कार्य, पक्की नली-गली योजना के कार्य, सतत जीविकोपार्जन योजना संबंधी कार्य, हर घर जल नल योजना के कार्य, स्वच्छता से जुड़े कार्य और धान अधिप्राप्ति की जानकारी भी लेंगे और लोगों को संदेश देंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू यादव ने कहा- BJP को करानी होगी जातीय जनगणना, केंद्र और राज्य सरकार दिशाहीन, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget