एक्सप्लोरर

Bihar Politics: लालू यादव ने कहा- BJP को करानी होगी जातीय जनगणना, केंद्र और राज्य सरकार दिशाहीन, देखें VIDEO

Caste Based Census: लालू प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस मुद्दे को लेकर भ्रमित कर रही है. मंडल कमीशन की तरह इसके लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा.

पटनाः जाति आधारित जनगणना (Caste Based Census) हो इसको लेकर लगातार आवाज उठती रही है. मंगलवार को एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने इस मामले में एक वीडियो मैसेज पोस्ट कर आवाज उठाई. लालू प्रसाद ने सख्त होकर कहा कि बीजेपी को जातीय जनगणना करानी होगी. इस देश में सभी जातियों की संख्या बढ़ी है. जातीय जनगणना नहीं होने की वजह से सबका विकास नहीं हो पा रहा है.

लालू प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस मुद्दे को लेकर भ्रमित कर रही है. जाति आधारित जनगणना नहीं होने की वजह केंद्र और राज्य की सरकार दिशाहीन होकर बजट तैयार कर काम कर रही है. जाति आधारित जनगणना किसी जाति के खिलाफ नहीं है. जैसे मंडल कमीशन की लड़ाई हमलोगों ने लड़ी वैसे ही हमें जातीय जनगणना को लागू करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. पिछड़े वर्ग के लोगों की माली हालात को देखते हुए बजट तैयार करना पड़ेगा, जिससे उन्हें फायदा होगा. सभी पॉलिटिकल पार्टियों को एक मंच पर इकट्ठा होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Corona Update: लगातार दूसरे दिन सिर्फ पटना और सिवान से ही मिले कोरोना के नए केस, 24 घंटे में 9 लोग हुए स्वस्थ 

बीमारी का पता नहीं तो इलाज कैसे?

लालू ने आगे कहा कि हमारी पार्टी का मत है जातीय जनगणना में विलंब नहीं करना चाहिए. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- “जातीय जनगणना देशहित में अत्यावश्यक है. जब तक मूल बीमारी का पता ही नहीं चलेगा तो सही इलाज कैसे होगा? यह किसी जाति/वर्ग के खिलाफ नहीं है बल्कि इसमें सर्वहित तथा देश का समावेशी एवं सर्वांगीण विकास निहित है. जो जातीय गणना नहीं चाहते वो एक समान न्याय व अवसर के सिद्धांत के विरुद्ध है.”

बता दें कि जातीय जनगणना को लेकर लगातार बिहार से आवाज उठ रही है. इसको लेकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुका है. इसको लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दोबारा मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी खुद जातीय जनगणना कराने के पक्ष में हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: आज मोतिहारी से ‘समाज सुधार अभियान’ की होगी शुरुआत, इन खास मुद्दों पर CM नीतीश कुमार की नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget