एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: पटना में पैदा हुए, अब हैं पुतिन की पार्टी में MLA, जानें कौन हैं अभय कुमार सिंह?

Russia Ukraine War: पटना में जन्में अभय कुमार सिंह, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी से विधायक हैं.

 Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच भारतीय मूल के अभय सिंह कुमार सिंह (Abhay Kumar Singh ) चर्चा में हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की पार्टी से विधायक अभय कुमार सिंह उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने यूक्रेन में सैन्य अभियान का समर्थन किया. पटना में जन्में अभय कुमार सिंह मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए रूस गए थे और फिर वहीं बस गए.

आइए हम आपको बताते हैं कि अभय कुमार सिंह कौन हैं और में उनकी राजनीति कैसे शुरू हुई.

  • अभय कुमार सिंह 17 साल की उम्र में रूस आए थे.
  • व्लादिमीर पुतिन को अपना हीरो मानने वाले अभय कुमार सिंह के पिता निधन बचपन में ही हो गया था.
  • अभय कुमार सिंह रूस के कुर्स्क शहर से विधायक हैं. वह रूस में पहले से व्यवसाय कर रहे थे.
  • इसी दौरान अभय कुमार सिंह राजनीति में आ गए और व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशियन पार्टी से प्रांतीय चुनाव लड़े. इस चुनाव में अभय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की.
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक अभय कुमार सिंह ने पटना लोयोला स्कूल में पढ़ाई की और मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस चले गए.
  • अभय कुमार सिंह पढ़ाई के बाद मेडिकल प्रैक्टिस करने के लिए पटना लौटे लेकिन बाद में उन्होंने कुर्स्क शहर में ही रहने का फैसला किया.
  • राजनीतिक और व्यावसायिक संबंधों की वजह से वह विधायक चुने जाने से पहले कुर्स्क में प्रभावशाली लोगों में गिने जाने लगे.
  • साल 2015 में अभय कुमार सिंह ने कुर्स्क में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया. 
  • अभय कुमार सिंह ने कुछ इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने रूस में कभी भी बाहरी महसूस नहीं किया.

यूक्रेन के पीछे हैं अन्य ताकतें- अभय कुमार सिंह
वहीं मंगलवार को एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में भी अभय कुमार सिंह ने रूस और यूक्रेन के युद्ध को लेकर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि रूसी सेना भारतीयों को परेशान नहीं करेगी.

यूनाइटेड रशियन पार्टी के विधायक ने कहा था कि इस युद्ध में यूक्रेन के पीछे कई ताकतें हैं. वो परमाणु संपन्न देश हैं. अगर उनसे हमें कोई खतरा महसूस होता है तब उन पर परमाणु हमला किया जाएगा. हम यूक्रेन पर परमाणु का हमला नहीं करेंगे.

उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन के लोगों को भड़काया गया. व्लादिमीर पुतिन ने जंग का फैसला नहीं किया है. अभय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे नेता (पुतिन) के फैसले का बड़े स्तर पर लोग समर्थन कर रहे हैं. हम यह नहीं कह सकते हैं कि किसी नेता को 100% समर्थन मिले. बहुत सारे देश हमारे साथ हैं.

यह भी पढ़ें:

Bihar Politics: अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़के प्रेमचंद मिश्रा, सोच-समझ कर बोलने की दी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला

UP Election 2022: सोनभद्र में पीएम मोदी की रैली, जानें यूक्रेन से भारतीयों की निकासी पर क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget