एक्सप्लोरर

रोहतास में प्रेम-प्रसंग में लड़की पर दिनदहाड़े हमला, कान काटकर फरार हुआ आरोपी आशिक

Rohtas Crime News: रोहतास के परसथूआ बाजार में खरीदारी करने गई युवती पर अचानक से सनकी युवक ने हमला कर दिया. जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय लोग बाजार में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के परसथूआ थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार को एक युवक ने धारदार चाकू से युवती का कान काट दिया. घायल युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती पूछताछ में युवती ने बताया कि एक युवक उसका मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था, जिसका विरोध करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया.

लेकिन जब पुलिस ने युवती से गहराई से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी युवक का नाम रिंकू कुमार है. इसके बाद पुलिस ने शिवसागर थाना क्षेत्र के पेबंदी गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

घटना पर क्या कहती है पुलिस?
पुलिसकर्मी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई थी और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिसकर्मी मनोज यादव ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं. युवती के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके.

बाजार में मची अफरा-तफरी
दरअसल, पीड़ित युवती परसथूआ बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थी. इस दौरान महात्मा गांधी पुल के नीचे आरोपी ने उसपर अचानक चाकू से हमला कर कान काट दिया. हमले के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. घटना के बाद से स्थानीय लोग दहशत में है और बाजार में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी, कैसा रहेगा तापमान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget