एक्सप्लोरर

रोहतास: पति ने की ऐसी क्रूरता कि पढ़कर आपका खून खौल जाएगा, गिरफ्तार

आरोपी पति देर शाम अपने ससुराल पहुंचा था, जहां चाय-नाश्ता के बाद वह अपनी पत्नी को जबरदस्ती खींच कर कमरे के अंदर ले गया और उसकी हत्या कर दी.

रोहतास: जिला के नौहट्टा प्रखंड में बुधवार की देर रात एक पति ने अपनी ही पत्नी की आंखों में खंजर घोंप-घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. घटना नौहट्टा प्रखंड के यदुनाथपुर ओपी क्षेत्र की है. मिली जानकारी अनुसार तिलेश्वर सिंह की 27 वर्षीय बेटी रीभा देवी की हत्या उनके दामाद राजू सिंह ने आंख में खंजर घोंप कर कर दी. इस मामले में जिले के चुटिया थाना में तिलेश्वर सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है.

बता दें कि तिलेश्वर सिंह का दामाद राजू सिंह उर्फ फुटून सिंह बुधवार की शाम गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनगढ़ गांव से ससुराल आया था. चाय-नास्ता करने के बाद वह अपनी पत्नी रीभा को कमरे में खिंचकर ले गया और अंदर से कुंडी लगाकर चार-पांच बार उसके आंख पर खंजर से हमला किया, दर्द से महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया.

इधर, महिला के चिल्लाने की आवाज सुन घरवालों ने किसी तरह दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना पाकर सीआरपीएफ के असीस्टेंट कमांडेंट सुभाष चंद्र झा, यदुनाथपुर थाना प्रभारी श्यामनंदन कुमार और चुटिया थानाध्यक्ष श्रीराम चौबे मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को ईलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया.

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज, आरोपी को हाजत में बंद कर दिया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी ने तिलेश्वर सिंह और उनके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है. मृतका के दो बच्चे भी हैं. चुटिया थानाध्यक्ष ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मृतका के पिता ने अपने दामाद पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. फिलहाल प्राथमिकी के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है. हत्या किस कारण से हुई है इसकी जांच की जा रही है. वहीं मृतिका के चाचा दिनेश सिंह ने बताया कि पहले से पति-पत्नी के बीच में कोई विवाद नहीं था. शादी को 10 साल से अधिक हो चुके हैं. किस परिस्थिति में फुटून ने इस वारदात को अंजाम दिया कुछ पता नहीं चला पाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget