एक्सप्लोरर

इफ्तार में अत्याचार! RJD कार्यकर्ता ने तेज प्रताप पर बंद कमरे में पीटने का लगाया आरोप, कहा- सोचता हूं तो सिहर जाता हूं

रामराज ने कहा कि तेजप्रताप ने अपने लोगों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की और उसका वीडियो भी बनाया. तेज पार्टी में मनमर्जी चला रहे हैं. वो तेजस्वी से नफरत करते हैं. उनके मन में केवल नफरत भरा हुआ है.

पटना: आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) पर पार्टी कार्यकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पटना स्थित पार्टी कार्यलय में सोमवार को इस्तीफा देने पहुंचे युवा आरजेडी के पटना महानगर के अध्यक्ष रामराज यादव (Ramraj Yadav) ने आरोप लगाया कि तेज ने 22 अप्रैल को आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान उनकी बंद कमरे में पिटाई की. साथ ही अभद्र गालियां भी दीं. ये ही नहीं उन्होंने धमकी भी दी कि पार्टी छोड़ दो नहीं तो दस दिन के अंदर तुम्हें गोली मरवा देंगे.

एक्शन नहीं होने पर दिया इस्तीफा 

रामराज ने कहा, " इस बात की जानाकारी मैंने तत्काल पार्टी के बड़े नेता और पदाधिकारियों को दे दी थी. उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था. लेकिन तीन दिन बीत जाने पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया, इसलिए मैं अब इस्तीफा लेकर पार्टी कार्यालय आया हूं." उन्होंने बताया, " मुझे इफ्तार पार्टी वाले दिन पंडाल नंबर तीन के संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी. तीन बजे से आकर मैं अपने काम में लगा हुआ था."

पार्टी कार्यकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा, " इसी क्रम में तेजप्रताप यादव वहां पहुंचे और मुझे कमरे में ले गए. जहां उन्होंने नेरे साथ मारपीट की और मेरी मां-बहन को गाली दी. साथ ही लालू यादव, तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह को भी गालियां दी. उस दिन की बात मैं सोचता हूं तो सिहर जाता हूं." रामराज ने कहा कि तेजप्रताप यादव गुंडागर्दी कर रहे हैं. लेकिन मैं भी एक यादव का बेटा हूं और गाली नहीं सुन सकता."

बता दें कि रामराज ने तेजप्रताप के ऊपर उनका कपड़ा खोलकर पीटने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि तेजप्रताप ने अपने लोगों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की और उसका वीडियो भी बनाया. तेज पार्टी में अपनी मनमर्जी चला रहे हैं. वो तेजस्वी यादव से नफरत करते हैं. उनके मन में तेजस्वी के लिए केवल नफरत भरा हुआ है.

मुख्यमंत्री से सुरक्षा की लगाई गुहार

पत्रकारों से बात करते हुए रामराज यादव ने कहा, " मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी सुरक्षा करने की अपील करता हूं. मैं तेजप्रताप के डर से तीन दिनों से बाहर नहीं निकल रहा था. लेकिन मैं बुजदिल नहीं हूं. मैंने लालू यादव को अपना आइकॉन माना है. उनकी विचारधारा पर चलकर दस साल राजनीति की है. हम टिकट की लालच में पार्टी में नहीं आए थे कि हमें रूम में बंदकर पीटा गया."

मालूम हो कि इस साल राबड़ी आवास पांच सालों बाद इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था. पार्टी में आम नागरिक के साथ-साथ आरजेडी और विभिन्न पार्टियों के नेता को शामिल होने का न्योता भेजा गया था. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री शाहनवाज हुसैन, जमुई सांसद चिराग पासवान समेत कई नेता आरजेडी के दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने पहुंचे थे.  

यह भी पढ़ें -

उत्तराखंड के बाद बिहार में लागू होगा कॉमन सिविल कोड? बीजेपी और JDU की राहें अलग! पढ़ें उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा

Bihar News: छपरा में 3 लोगों की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- शराब पीने से गई जान, एक शख्स की आंखों की रोशनी भी गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget