एक्सप्लोरर

RJD ने CM नीतीश को बताया अहंकारी, कहा- वाजिब मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर भंजवा रहे लाठी

आरजेडी ने ट्वीट कर कहा कि आज अगर गांधी जी जीवित होते तो अहंकारी नीतीश कुमार के महाजंगलराज की पुलिस से लाठी खा चुके होते. शिक्षक अभ्यर्थी नियोजन प्रक्रिया पूरा किए जाने की वाजिब मांग कर रहे हैं और नीतीश कुमार जी रोज लगातार लाठी भंजवा रहे हैं.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में नियोजन की मांग को लेकर धरने पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों पर किए गए लाठीचार्ज से नाराज विपक्ष लगातार सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को घेर रहा है. इसी क्रम में बुधवार को आरजेडी ने शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ हुई बर्बरता को लेकर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. आरजेडी ने सीएम नीतीश को अहंकारी बताया और कहा कि मुख्यमंत्री वाजिब मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करवा रहे हैं.

आरेजडी ने ट्वीट कर कही ये बात

आरजेडी ने बुधवार को अपने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा कि आज अगर गांधी जी जीवित होते तो अहंकारी नीतीश कुमार के महाजंगलराज की पुलिस से लाठी खा चुके होते. शिक्षक अभ्यर्थी नियोजन प्रक्रिया पूरा किए जाने की वाजिब मांग कर रहे हैं और नीतीश कुमार जी रोज लगातार लाठी भंजवा रहे हैं. पर अब तेजस्वी यादव जी उन्हें जन की ताकत का आभास कराएंगे.

नियोजन की मांग को लेकर दे रहे थे धरना

दरअसल, नियोजन की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी सोमवार से धरने पर बैठे थे. इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस धरनास्थल पहुंची और जबरन धरना खत्म कराना चाहा. जब शिक्षक अभ्यर्थी नहीं मानें तो पुलिस ने अंधाधुंध लाठीचार्ज कर सभी शिक्षकों को वहां से खदेड़ दिया. इस घटना में कई शिक्षक अभ्यर्थी घायल हो गए थे.

धरना देने पहुंचे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा

इस घटना के बाद अभ्यर्थी तेजस्वी के पास पहुंचे थे और मदद की गुहार लगाई थी. ऐसे में तेजस्वी ने मंगलवार को इस मामले में ट्वीट कर सरकार पर जमकर निशाना साधा था. इसी क्रम में बुधवार को जब दोबारा शिक्षक अभ्यर्थी धरना देने गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पहुंचे तो फिर उन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया. ऐसे में सभी अभ्यर्थी इको पार्क में इकट्ठा हुए और तेजस्वी को सूचना दी.

डीएम ने दी धरना देने की अनुमति

सूचना पाकर तेजस्वी भी इको पार्क पहुंचे और शिक्षक अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए पटना डीएम, एसएसपी और मुख्य सचिव से उनके सामने बात की और आंदोलनकारियों की समस्या से अवगत कराते हुए उन्हें धरने पर बैठने की अनुमति देने की अपील की. इधर, तेजस्वी की अपील को मानते हुए डीएम ने शिक्षक अभ्यर्थियों को धरने पर बैठने की इजाजत दे दी है. हालांकि, शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ हुए इस व्यवहार की आरजेडी ने आलोचना की है.

यह भी पढ़ें - 

राम मंदिर निर्माण के लिए बिहार में खुलकर दान कर रहे लोग, कम पड़ी रसीद, बढ़ रही है मांग नियमों की फांस में बंगलादेशी कैदी का शव, 25 दिनों से सुपुर्द-ए-ख़ाक होने का इंतजार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
Delhi Malviya Nagar Fire: 'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
Embed widget