एक्सप्लोरर

नियमों की फांस में बांग्लादेशी कैदी का शव, 25 दिनों से सुपुर्द-ए-ख़ाक होने का इंतजार

विदेश मंत्रालय भारत सरकार का पत्र भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा को मिला. इस पत्र में कहा गया है कि बंग्लादेश हाई कमीशन को इस मामले की सूचना दी गयी है, जिससे शव परिजनों को सौंपा जा सके. एक निश्चित समय सीमा तक हाई कमीशन के पत्र या फिर बंग्लादेश से परिजन या प्रतिनिधि के आने का इंतजार किया जा रहा है.

पूर्णिया: 2010 में बांग्लादेश के युवक तौफ़ीक को पुर्णिया के चूनापूर एयरफोर्स स्टेशन के समीप संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया था.तौफीक के पास से न तो वीसा था और न ही भारत में इनके कोई संबंधी. गिरफ्तार होने के बाद कौफीक पर तीन साल की सश्रम जेल की सज़ा और 3 हज़ार रुपए जुर्माना लगाया गया था. ज़ुर्माना नहीं देने पर 3 महीने अतिरिक्त सज़ा की अवधि बढ़ा दी गयी थी.

सज़ा पूरा होने के बाद भी तौफीक बांग्लादेश नहीं लौट पाए. इसी इंतज़ार में साल 2017 में उसे निर्वासन केंद्र में रखा गया. तब से उसे वापिस ले जाने कोई नहीं आया. 24 नवंबर 2020 को तौफ़ीक की तबियत बिगड़ गई, और इलाज के लिए इन्हे पुर्णिया सदर अस्पताल लाया गया, जहां से 5 दिसंबर 2020 को उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया. 25 दिसंबर को इलाज के दौरान हीं तौफीक की मौत हो गयी.

25 दिन बाद भी शव वैसे ही पड़ा है

बीते 25 दिसंबर को पुर्णिया जेल से भागलपुर मायागंज अस्पताल ले जाने के बाद तौफ़ीक की इलाज के दौरान मौत हो गई, और उनके शव को परिजनों के इंतजार में डीप फ्रीज़र में रख दिया गया. अंतिम क्रिया के लिए बांग्लादेश से उनके परिजन का इंतज़ार किया जा रहा है.

डीएम ने गृह विभाग को किया सूचित-बंग्लादेश से किया जा रहा संपर्क

तौफीक के शव के अंतिम क्रिया के लिए डीएम ने गृह विभाग को सूचित किया है. डीएम ने बताया कि तौफ़ीक के शव को डीप फ्रीज़र में रखा गया है. अंतिम क्रिया के लिए दिशा निर्देश देने का इंतजार किया जा रहा है. इस संबंध में गृह विभाग के अवर सचिव गिरीश मोहन ठाकुर ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव को पत्र भेजा है. पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि तौफ़ीक के अन्तिम क्रिया के सन्दर्भ में त्वरित मार्ग दर्शन दिया जाए. हालांकि सूचना के मुताबिक अब तक किसी भी तरह का निर्देश नहीं मिल पाया है.

सूत्रों की माने तो बीते 1 जनवरी 2021 को विदेश मंत्रालय भारत सरकार का पत्र भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा को मिला. इस पत्र में कहा गया है कि बंग्लादेश हाई कमीशन को इस मामले की सूचना दी गयी है, जिससे शव परिजनों को सौंपा जा सके. एक निश्चित समय सीमा तक हाई कमीशन के पत्र या फिर बंग्लादेश से परिजन या प्रतिनिधि के आने का इंतेज़ार किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget