एक्सप्लोरर

बिहार: कुत्ते के निवास प्रमाण-पत्र पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, 'डॉग बाबू ने भी…'

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां बिना पैसे के कोई कागज ही नहीं बनता है. बिहार में अपराधी 'विजय' और 'सम्राट' हो चुके हैं. लॉ एंड ऑर्डर का 'क्रिमिनल डिसऑर्डर' हो चुका है.

बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी अंचल द्वारा 'डॉग बाबू' के नाम से निवास प्रमाण-पत्र जारी होने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है. इस मामले के प्रकाश में आने के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि समझा जा सकता है कि प्रदेश में सरकार कैसे चल रही है. वे बीते सोमवार (28 जुलाई, 2025) को अररिया में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कहा कि इससे भी लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य कितना 'गहन' हुआ है. उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि यहां बिना पैसे के कोई कागज ही नहीं बनता है. 'डॉग बाबू' ने भी कुछ दिया होगा.

डबल इंजन की सरकार पर किया हमला

उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में अपराधी 'विजय' और 'सम्राट' हो चुके हैं. लॉ एंड ऑर्डर का 'क्रिमिनल डिसऑर्डर' हो चुका है. बिहार की स्थिति अच्छी नहीं है. मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं. एम्बुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म हो रहे हैं, अस्पताल में, दुकान में घुसकर गोलियां मारी जा रही हैं. यहां डबल इंजन की सरकार में एक भ्रष्टाचार में और एक अपराध में लगा हुआ है.

सीएजी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 71 हजार करोड़ रुपये का घोटाला इस सरकार ने किया है. यह कोई मामूली बात नहीं है, यह बड़ी रकम है. इस राशि का कोई हिसाब नहीं दिया गया है. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री मौन हैं.

सम्राट चौधरी पर लगाया धांधली का आरोप

विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जन्म प्रमाण-पत्र में धांधली करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में ये 26 साल के थे और 2010 में ये 28 साल के हो गए. यही नहीं, वर्ष 2020 में ये 51 साल के हो गए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिंदगी में ऐसा इंसान नहीं देखा था जो अपनी उम्र बढ़ाता भी हो और घटाता भी हो.

उप मुख्यमंत्री पर उन्होंने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसा फर्जीवाड़ा करने वाले लोग हम ही लोगों को गाली देने का काम करते हैं. उप मुख्यमंत्री को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget