एक्सप्लोरर

पटना में 'डॉग बाबू' मामले पर एक्शन, कुत्ते का आवासीय प्रमाण पत्र रद्द, अधिकारी पर FIR

Patna News: 'डॉग बाबू' का मामला सामने आने के बाद पटना प्रशासन की नींद उड़ गई थी. प्रशासन ने मसौढ़ी अंचल में डॉग बाबू के नाम से बने इस निवास प्रमाण पत्र को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.

पटना के मसौढ़ी प्रखंड में डॉग बाबू का आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में डीएम  डॉ. त्यागराजन एसएम के सख्त निर्देश के बाद डॉग बाबू का निवास प्रमाण पत्र रद्द कर दिया है. साथ ही आवेदक, कंप्यूटर ऑपरेटर और जारीकर्ता राजस्व अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

पटना प्रशासन की उड़ गई थी नींद

दरअसल 'डॉग बाबू' का मामला सामने आने के बाद पटना प्रशासन की नींद उड़ गई थी. प्रशासन ने मसौढ़ी अंचल में डॉग बाबू के नाम से बने इस निवास प्रमाण पत्र को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया और मामले में जांच के आदेश दिए गए. ताकि ये बात साफ हो सके कि आखिर किसकी गलती की वजह से इतनी बड़ी लापरवाही हुई. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में कितनी पारदर्शिता बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आईटी सहायक को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया गया है, जिसने गलत दस्तावेजों की जांच किए बगैर आरओ लॉगिन पर आवेदन स्वीकृति के लिए आगे बढ़ा दिया. 

वहीं मसौढ़ी अनुमंडल पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आने के बाद नियम के विरूद्ध शपथ-पत्र देकर और किसी अन्य व्यक्ति के पहचान पत्र का दुरूपयोग कर गलत साक्ष्य के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन देने वाले आवेदक के विरूद्ध पुलिस जांच की जा रही है. ऐसे प्रकरण का अंजाम देने वाले लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि मसौढ़ी के आरटीपीएस (लोक सेवा का अधिकार) काउंटर से 24 जुलाई 2025 को जारी इस प्रमाण पत्र (संख्या BRCCO/2025/15933581) पर राजस्व कर्मचारी मुरारी चौहान के डिजिटल हस्ताक्षर थे. शुरुआती जांच में पता चला कि यह प्रमाण पत्र दिल्ली की एक महिला के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करके बनाया गया था. मसौढ़ी के अंचल अधिकारी प्रभात रंजन ने प्रमाण पत्र रद्द होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दोषी कर्मियों के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी और सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पप्पू यादव के ट्वीट ने मचाई थी हलचल

दरअसल यह मामला सोमवार को तब सुर्खियों में आया जब पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, "कुत्ता निवास प्रमाण पत्र दिखा रहा है, कोई इंसान प्रमाण पत्र नहीं दे पाया... ये है मेरा भारत महान. मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय, गांजा पीकर कहां सो रहे हैं?" उनके इस बयान से बिहार में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं."

ये भी पढ़ें: 'सत्ता में नहीं हैं तब तो यह हाल है', भाई वीरेंद्र के जूता मारने वाले वायरल ऑडियो पर JDU-BJP का हमला

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिर हो बिहार चुनाव, लाखों वोटर्स को भेजे 10-10 हजार रुपये', SC पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज, CJI बोले- हम...
'फिर हो बिहार चुनाव, लाखों वोटर्स को भेजे 10-10 हजार रुपये', SC पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज, CJI बोले- हम...
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद जाम से मिली राहत, प्रशासन पर उठे सवाल
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद मिली राहत, प्रशासन पर सवाल
Iran Women: ईरान में महिलाएं दौड़ाएंगी मोटरसाइकिल, विरोध प्रदर्शनों के बीच मिल गया अधिकार, बदल गया कानून
ईरान में महिलाएं दौड़ाएंगी मोटरसाइकिल, विरोध प्रदर्शनों के बीच मिल गया अधिकार, बदल गया कानून
WPL 2026 Winner Prize Money: WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज
WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज

वीडियोज

Parliament Session: 'कांग्रेस के राज में लिंचिग होती थी- Nirmala Sitharaman | India US Trade Deal
Parliament Session: 'लोकसभा का मुद्दा राज्यसभा में उठाना ठीक नहीं'-JP Nadda | India US Trade Deal
Parliament Session: Rahul Gandhi पर JP Nadda का प्रहार, बोले- 'अबोध बालक का बंधक ना बनाएं' |
Parliament Session: राज्यसभा में उठा लोकसभा के हंगामे का मुद्दा | India US Trade Deal | Congress
Parliament Session: 'स्पीकर का फैसला मानूंगा'- Nishikant Dubey | Rahul Gandhi | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फिर हो बिहार चुनाव, लाखों वोटर्स को भेजे 10-10 हजार रुपये', SC पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज, CJI बोले- हम...
'फिर हो बिहार चुनाव, लाखों वोटर्स को भेजे 10-10 हजार रुपये', SC पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज, CJI बोले- हम...
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद जाम से मिली राहत, प्रशासन पर उठे सवाल
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद मिली राहत, प्रशासन पर सवाल
Iran Women: ईरान में महिलाएं दौड़ाएंगी मोटरसाइकिल, विरोध प्रदर्शनों के बीच मिल गया अधिकार, बदल गया कानून
ईरान में महिलाएं दौड़ाएंगी मोटरसाइकिल, विरोध प्रदर्शनों के बीच मिल गया अधिकार, बदल गया कानून
WPL 2026 Winner Prize Money: WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज
WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज
हो गया कंफर्म! आलिया भट्ट की 'अल्फा' अब थिएटर में ही होगी रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
हो गया कंफर्म! आलिया भट्ट की 'अल्फा' थिएटर में ही होगी रिलीज
जहां से लिया टिकट वहीं से करनी होगी बोर्डिंग, रेलवे करने जा रहा नियमों में बड़ा बदलाव
जहां से लिया टिकट वहीं से करनी होगी बोर्डिंग, रेलवे करने जा रहा नियमों में बड़ा बदलाव
Foods Bad For Heart Health: 'हेल्दी' समझकर खाई जाने वाली ये 6 चीजें बढ़ा सकती हैं दिल का खतरा; कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी
'हेल्दी' समझकर खाई जाने वाली ये 6 चीजें बढ़ा सकती हैं दिल का खतरा; कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी
बजट में बढ़ा दिए गए दारू के दाम, अब कितनी महंगी हो जाएगी 500 वाली बोतल?
बजट में बढ़ा दिए गए दारू के दाम, अब कितनी महंगी हो जाएगी 500 वाली बोतल?
Embed widget