एक्सप्लोरर

नाम- 'डॉग बाबू', पिता- 'कुत्ता बाबू', …लो जी! बिहार में कुत्ते का भी बन गया निवास प्रमाण-पत्र

Dog Residence Certificate: मामला सामने आने के बाद निवास प्रमाण-पत्र को रद्द कर दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी को विस्तृत जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.

बिहार में कुत्ते का भी निवास प्रमाण-पत्र बन रहा है. मामला राजधानी पटना से सामने आया है जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. मसौढ़ी अंचल कार्यालय के आरटीपीएस पोर्टल से यह निवास प्रमाण-पत्र 24 जुलाई, 2025 को जारी हुआ जिस पर मसौढ़ी अंचल कार्यालय के राजस्व पदाधिकारी मुरारी चौहान का डिजिटल साइन भी मौजूद है.

सर्टिफिकेट पर साफ-साफ नाम लिखा है 'डॉग बाबू', पिता का नाम 'कुत्ता बाबू', माता का नाम 'कुतिया बाबू' और पता- मोहल्ला काउलीचक, वार्ड नंबर 15, नगर परिषद मसौढ़ी. इस प्रमाण पत्र की संख्या BRCCO/2025/15933581 है. 

इस प्रमाण पत्र संख्या को सर्च किया गया तो पता चला कि यह असल में दिल्ली की एक महिला के दस्तावेज से जुड़ा है. आधार कार्ड और पति से संबंधित दस्तावेज भी अपलोड थे. मतलब साफ है कि किसी ने छेड़छाड़ कर ऐसा काम किया है.

मामला सामने आने के बाद सियासत शुरू

दूसरी ओर इस मामले में सियासत शुरू हो गई है. 'स्वराज इंडिया' के नेता योगेंद्र यादव ने इस सर्टिफिकेट को एक्स पर शेयर कर लिखा है, "अपनी आंखों से देख लीजिए! बिहार में 24 जुलाई को एक कुत्ते ने आवास प्रमाण-पत्र बनवा लिया. यह वही प्रमाण-पत्र है जिसे बिहार में SIR में मान्य किया जा रहा है, जबकि आधार और राशन कार्ड को फर्जी बताया जा रहा है. आप खुद फोटो और नाम जांच लीजिए. परेशान ना हों: सरकार ने इस मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है!" 

पटना जिलाधिकारी ने कही कार्रवाई की बात 

इस पूरे मामले में कार्रवाई की बात कही गई है. पटना जिलाधिकारी के एक्स हैंडल से सोमवार (28 जुलाई, 2025) की सुबह पोस्ट कर लिखा गया, "मसौढ़ी अंचल में ‘डॉग बाबू' के नाम से निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला संज्ञान में आते ही उक्त निवास प्रमाण-पत्र को रद्द कर दिया गया है. साथ ही आवेदक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रमाण-पत्र निर्गत करने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है."

आगे लिखा गया है, "अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी को संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. दोषी कर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget