एक्सप्लोरर

Exclusive: भूमिहारों का मिला साथ तो RJD ने की 'बड़ी बात', कहा- बिहार में होने वाला है बड़ा सियासी फेरबदल

मृत्युंजय ने कहा, " तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. सरकार बनाने के लिए हम लोगों को ज्यादा विधायकों की जरूरत नहीं है. फिर भी एक दर्जन से ज्यादा जेडीयू विधायक हमारे संपर्क में हैं."

पटना: बिहार की मौजूदा एनडीए सरकार (NDA Government) गिरने वाली है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे. बिहार में बड़ा सियासी उथल-पुथल होगा. ये कहना है राष्टीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) का. आरजेडी नेता ने मंगलवार को एबीपी से बातचीत के दौरान ये दावा किया है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) के एक दर्जन से भी ज्यादा विधायक तेजस्वी यादव के संपर्क में हैं. जेडीयू में कभी भी बड़ी टूट हो सकती है.

असुरक्षित महसूस कर रहे जेडीयू विधायक

मृत्युंजय ने कहा, " तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. सरकार बनाने के लिए हम लोगों को ज्यादा विधायकों की जरूरत नहीं है. फिर भी एक दर्जन से ज्यादा जेडीयू विधायक हमारे संपर्क में हैं. बिहार में जल्द एनडीए सरकार गिरेगी. बीजेपी (BJP) लगातार बिहार में उन्माद फैला रही. विवादित मुद्दा उठा रही है. सीएम नीतीश पर हावी रहती है, इसलिए नीतीश के कई विधायक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और तेजस्वी के साथ आना चाहते हैं."

इन कारणों से आरजेडी है उत्साहित 

आरजेडी नेता ने कहा, " मध्य प्रदेश और कर्नाटक में जिस तरह बीजेपी ने तख्तापलट कर अपनी सरकार बनाई थी. अब वैसा ही आरजेडी बिहार में करेगी." बता दें विधान परिषद चुनाव में आरजेडी के तीन भूमिहार उम्मीदवार जीत कर आए. वहीं, बोचहां जो भूमिहार बहुल इलाका था, वहां उपचुनाव में आरजेडी की बड़ी जीत हुई है. लगातार दो जीत के बाद से पार्टी नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं. पटना में कई जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि भूमिहार समाज आरजेडी के साथ है और तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएगा.

जेडीयू नेता ने किया पलटवार

इधर, आरजेडी के दावे पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने कहा कि जेडीयू का एक भी विधायक आरजेडी के संपर्क में नहीं. सुर्खियों में रहने के लिये आरजेडी के नेता अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. उनकी पार्टी बोचहां उपचुनाव जीत गई, इसलिए बयान दे रही कि एनडीए की सरकार गिरा देगी. लेकिन आरजेडी को ये याद रखना चाहिये कि बिहार में कुछ महीने पहले कुशेश्वरस्थान व तारापुर में विधानसभा उपचुनाव हुआ था और दोनों राजद हारी थी. लगातार 2005 से नीतीश आरजेडी को हरा रहे.

गौरतलब है कि बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत होती है. आरजेडी, कांग्रेस, वामदल मिलाकर 110 विधायक हैं. ओवैसी के पांच विधायक हैं. इनको मिलाकर 115 विधायक हो जाएंगे. तेजस्वी को 7 विधायकों की जरूरत रहेगी. मृत्युंजय तिवारी दावा कर रहे हैं कि जेडीयू के एक दर्जन से ज्यादा विधायक आरजेडी के संपर्क में हैं. अगर ऐसा हो गया तो वाकई सत्ता पलट हो सकती है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: बिहार में सभी को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन की सतर्कता डोज, कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला

Nalanda News: नालंदा में सैफ जवान के घर से चोरी कर भाग रहे थे चोर, कुत्ते ने देखते ही भौंकना किया शुरू, फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget