एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में सैफ जवान के घर से चोरी कर भाग रहे थे चोर, कुत्ते ने देखते ही भौंकना किया शुरू, फिर...

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सुबह तीन बजे चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के चंगुल से चोर को छुड़ाकर जख्मी हालत में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में सोमवार की देर रात लोगों ने चोर की पिटाई कर दी. घटना जिले बिहार थाना इलाके के खंदकपर मोहल्ले की है, जहां बीती रात सैफ जवान के घर से चोर चोरी कर भाग रहे थे. इस दौरान कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया, इस कारण मौहले के लोग जग गए. जगने के बाद लोगों ने सामान लेकर भाग रहे एक चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. जबकि अन्य चोर भागने में सफल रहे.

चोर को अस्पताल में कराया भर्ती 

इधर, चोर की पिटाई की जानकारी पाकर बिहार थाना की पुलिस सुबह तीन बजे मौके पर पहुंची और जख्मी हालत में आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी चोर की पहचान सोहसराय थाना इलाके के महुआ टोला निवासी 20 वर्षीय शाहनवाज आलम के रूप में की गई, 

मिली जानकारी अनुसार खंदकपुर स्थित सैफ जवान के घर से देर रात चोर टीवी समेत अन्य सामान चोरी कर भाग रहा था. लेकिन अंजान शख्स को देखकर कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया. इस कारण लोग जग गए और खदेड़ कर एक चोर को पकड़ लिया और उसकी कुटाई कर दी.

स्थानीय लोगों ने कही ये बात

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन इलाके के लोग चोरों का आतंक से परेशान रहते हैं. पकड़े गए चोर के साथ और भी साथी थे, लेकिन वे सभी भागने में सफल रहे. एक चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया, जिसकी पहले लोगों ने पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. 

घटना के संबंध में बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सुबह तीन बजे चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के चंगुल से चोर को छुड़ाकर जख्मी हालत में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. चोर की जमकर पिटाई हुई है, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है. इलाज के बाद चोर से गहन तरीके से पूछताछ की जाएगी. 

यह भी पढ़ें -

Patna News: सराकर ने नहीं सुनी बात तो लोगों ने चंदा कर रिपेयर किया 136 साल पुराना पुल, अब जान जोखिम में डालकर करते हैं सफर

Bihar News: बिहार में सभी को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन की सतर्कता डोज, कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget