एक्सप्लोरर

RJD Ruckus: तेज प्रताप ने तेजस्वी को बताया 'प्रवासी सलाहकार', JDU नेता ने कहा- हम बोलते थे तो लगती थी मिर्ची

नीरज कुमार ने कहा, " राजनीति में जमीर महत्वपूर्ण होता है, आत्मसम्मान महत्वपूर्ण होता है. जगदानंद सिंह की ऐसी दुर्दशा देखी नहीं जा रही है. पद के लिए अपने स्वाभिमान से समझौता किया. "

पटना: हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव अपने करीबी आकाश यादव को छात्र आरजेडी के अध्यक्ष पद से मुक्त किए जाने से काफी नाराज हैं. इस पूरे प्रकरण पर उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी व्यक्त की है. आकाश के लिए जहां उन्होंने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी संविधान का पाठ पढ़ाया है. वहीं, अपने छोटे भाई जिसके लिए वो हमेशा जान दे देने की बात कहते हैं, अपना अर्जुन बताते हैं को प्रवासी सलाहकार बता दिया है.  

जगदानंद सिंह ने लिया बड़ा फैसला

दरअसल, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बुधवार को कई दिनों बाद बिहार की राजधानी पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने पार्टी के संबंध में बड़ा फैसला किया. उन्होंने पार्टी के युवा विंग की जिम्मेदारी गगन कुमार को सौंप दी. इससे पहले युवा विंग के अध्यक्ष आकाश यादव थे. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे.

 

आकाश यादव को पदमुक्त किए जाने से भड़के तेज प्रताप ने ट्वीट कर कहा, " प्रवासी सलाहकार से सलाह लेने मैं अध्यक्ष जी ये भूल गए की पार्टी संविधान से चलती है और आरजेडी का संविधान कहता है की बिना नोटिस दिए आप पार्टी के किसी पदाधिकारी को पदमुक्त नहीं कर सकते. आज जो हुआ वो आरजेडी के संविधान के खिलाफ हुआ."

 

तेज प्रताप के इस ट्वीट पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने चुटकी ली है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, " हम प्रवासी कहते थे, तो मिर्ची लगती थी.  अब तो प्रवासी सलाहकार कहा गया. पार्टी को पारिवारिक संपत्ति समझने वालों का आंतरिक कलह सबके सामने आ गया. जगदानंद सिंह को पार्टी संविधान का आईना दिखाया गया."

 

पद के लिए स्वाभिमान से किया समझौता

नीरज कुमार ने कहा, " राजनीति में जमीर महत्वपूर्ण होता है, आत्मसम्मान महत्वपूर्ण होता है. जगदानंद सिंह की ऐसी दुर्दशा देखी नहीं जा रही है. पद के लिए अपने स्वाभिमान से समझौता किया. " इधर, हम प्रवक्ता ने भी पूरे मामले पर तेजस्वी को घेरा है. 

दानिश रिजवान ने कहा, " तेजस्वी यादव जगदानंद सिंह को आगे करके तेज प्रताप यादव को अपनानित कर रहें हैं. वे आकाश यादव को पदमुक्त करवा तेज प्रताप यादव का पर कतर रहें हैं. असल में तेजस्वी तेज प्रताप की लोकप्रियता से डरने लगें हैं."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: मान गए जगदानंद सिंह, कई दिनों बाद पहुंचे RJD कार्यालय, आते ही किया ये बड़ा काम

उफनती धार के बीच NDRF ने गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, परिजनों ने खुश होकर बच्ची का नाम रख दिया गंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget