एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव ने अशोक चौधरी को बताया बेवकूफ, कहा- जहानाबाद किसी एक दल का नहीं है

MP Surendra Yadav: आरजेडी के सुरेंद्र यादव ने जेडीयू के चंदेश्वर चंद्रवंशी को 1.43 लाख वोटों से हराया था. इस हार की वजह भूमिहारों वोटरों की नाराजगी बताई जा रही थी.

Surendra Yadav On Ashok Chaudhary: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के भूमिहार वाले प्रकरण में अब जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव की एंट्री हो गई है. सुरेंद्र यादव ने अशोक चौधरी को बेवकूफ बताते हुए हमला किया और कहा कि जहानाबाद वीरों की धरती है और वीरों की धरती को कोई चैलेंज नहीं कर सकता. यहां सभी जाति के लोगों ने कुर्बानी दी है और वीर की धरती में कोई चैलेंज और चुनौती करता है, तो उससे बाद कोई बेवकूफ हो ही नहीं सकता.

सुरेंद्र यादव अशोक चौधरी पर हमलावार

दरअसल आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव जहानाबाद में आरजेडी  के आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान वे सूबे के मंत्री अशोक चौधरी पर हमलावार हो गए. उन्होंने कहा कि जहानाबाद किसी दल का नहीं बल्कि सभी धर्म और जाति की जगह है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ए टू जेड की पार्टी है और हमें पिछले चुनाव में समाज के सभी वर्गों का समर्थन हासिल हुआ है. ऐसे में जहानाबाद के लोगों को कोई चुनौती देगा तो लोग बर्दाशत नहीं करेंगे ये वीरों की धरती है. सांसद ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को आरजेडी के साथ आ जाना चाहिए. 

अशोक चौधरी के भूमिहार वाले बयान की वजह

बता दें कि अशोक चौधरी के भूमिहार वाले बयान के पीछे आरजेडी के सुरेंद यादव की पिछले लोकसभा चुनाव में हुई जीत ही मूल वजह है. आरजेडी के सुरेंद्र यादव ने जेडीयू के चंदेश्वर चंद्रवंशी को 1.43 लाख वोटों से हराया था. इस हार की वजह भूमिहारों वोटरों की नाराजगी बताई जा रही थी और इस चुनाव में जेडीयू ने मंत्री अशोक चौधरी को लोकसभा का प्रभारी बनाया था.

बीते दिनों हार के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक में मंत्री अशोक चौधरी उबल पड़े थे और उन्होंने इशारे ही इशारों में जेडीयू नेता पूर्व सांसद जगदीश शर्मा और उनके बेटे राहुल शर्मा के साथ-साथ भूमिहार वोटरों को भी खरी खोटी सुना दी थी. इसके बाद बिहार की राजनीति विशेष कर भूमिहार नेता अशोक चौधरी पर टूट पड़े हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'आरक्षण खत्म हुआ तो पूरे देश में महाभारत होगी', CPIML सांसद की सरकार को चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
LIVE: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget