एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'आरक्षण खत्म हुआ तो पूरे देश में महाभारत होगी', CPIML सांसद की सरकार को चेतावनी

MP Sudama Prasad: आरा में धरने को दौरान सांसद सुदामा प्रसाद ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कहा ये सरकार कोर्ट के अंदर कोर्ट की ही वकालत करके दलितों के अंदर फूट पैदा करना चाहती है.

MP Sudama Prasad News: बिहार के आरा में जातीय गणना के बाद आरक्षण की बढ़ी हुई सीमा को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की जिला इकाई ने एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. यह धरना आरा शहर के जेपी स्मारक के समीप किया गया, जिसमें जिले के सांसद समेत कई नेता शामिल हुए. इस दौरान नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

'सरकार को आरक्षण से चिढ़ है'

धरना में बैठे आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि आरक्षण को कोर्ट के जरिए इसे स्टे लगा दिया गया है. इससे साफ पता चलता है एनडीए की जो यह डबल इंजन की सरकार है, चाहे वो सरकार बिहार में चल रही हो या दिल्ली में चल रही हो, ये लोग आरक्षण विरोधी हैं, दलित विरोधी हैं, अतिपिछड़ा, पिछड़ा विरोधी हैं. इनको आरक्षण से चिढ़ है.

ये क्रीमी लेयर का मामला ऊपर उठा रहे हैं. क्रीमी लेयर आर्थिक आधार तो सबसे पहले तो ये पूरे देश में जातीय गणना कराए. उसके बाद ये रिपोर्ट जारी करें. उसके बाद ये बताए कि इतने दिनों के आरक्षण में इन्होंने कितने सुप्रीम कोर्ट के जज बनाए और कितने हाई कोर्ट के जज बनाए. उन्होंने कहा कि ये (सरकार) कोर्ट के अंदर कोर्ट की ही वकालत करके दलितों के अंदर फूट पैदा करना चाहते हैं,

विधानचुनाव को लेकर क्या कहा?

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि अगर आरक्षण खत्म हुआ तो पूरे देश में महाभारत होगी. कहावत है कि रस्सी जल गई ऐंठन नहीं जा रहा है, तो इनकी ऐंठन इस बार ठीक कर दी जाएगी. ये लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं, लेकिन इस देश ने बता दिया कि यह देश संविधान से ही चलेगा और बाबा साहेब के संविधान से चलेगा. अब राज्यों का चुनाव होने वाला है फिर बताया जाएगा कि आरक्षण को खत्म करने का क्या नतीजा होता है. विधानसभा चुनाव में सब पता चल जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'आरक्षण खत्म हुआ तो पूरे देश में महाभारत होगी', CPIML सांसद की सरकार को चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget