एक्सप्लोरर

'हिंदू रीति-रिवाज में दो-दो शादियां...', तेज प्रताप के समर्थन में ये क्या बोल गए सुधाकर सिंह?

Bihar News: सुधाकर सिंह ने कहा कि कई लोगों की दो-दो तीन-तीन शादियां हुई हैं जिन्हें मैं जानता हूं. या सभी लोग जानते हैं. ये कोई बड़ी बात नहीं है. पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

Tej Pratap Yadav News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भले पार्टी-परिवार से अलग कर दिए गए हों लेकिन आरजेडी के कई नेता उनके साथ खड़े हैं. आरजेडी के कद्दावर नेता और पार्टी के सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है. वे तेज प्रताप के मामले में उनके साथ हैं. उन्होंने साफ कहा कि तेज प्रताप यादव ने जो किया है वो गुनाह की श्रेणी में नहीं आता है.

'तीन-तीन चार-चार शादियों के बारे में भी सुना है'

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने मोतिहारी में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मैं इसे व्यक्तिगत तौर पर अनैतिक काम नहीं मानता हूं. भारतीय हिंदू रीति-रिवाज में दो-दो शादियां हुई हैं. तीन-तीन चार-चार शादियों के बारे में भी हम लोगों ने सुना है. आज के दिनों में भी कई शादियां हुई हैं. आप चिराग पासवान को ही ले लीजिए तो वे दूसरी मां से जन्म लिए हैं." 

'कई लोगों की दो-दो तीन-तीन शादियां हुई हैं...'

सुधाकर सिंह ने कहा कि कई लोगों की दो-दो तीन-तीन शादियां हुई हैं जिन्हें मैं जानता हूं. या सभी लोग जानते हैं. ये कोई बड़ी बात नहीं है. तेज प्रताप को लेकर उन्होंने कहा कि जो उन्होंने किया वो गुनाह की श्रेणी में नहीं आता है. एक सवाल पर कि क्या लालू प्रसाद यादव को माफ कर देना चाहिए? इस पर जवाब देते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि एक पिता के रूप में स्वीकार करना चाहिए.

बता दें कि तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या की शादी के बाद से दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है. हालांकि तलाक हुआ नहीं है. इस बीच अनुष्का यादव का मामला सामने आने के बाद सत्ता पक्ष के नेता हमलावर हो गए. विवाद बढ़ा. लालू ने तेज प्रताप को पार्टी-परिवार से बाहर कर दिया. इन सबके बीच कई लोग ऐसे भी हैं जो तेज प्रताप का खुलकर साथ दे रहे हैं. इससे पहले सांसद पप्पू यादव ने भी तेज प्रताप यादव के समर्थन में बयान दिया था. कहा था कि तेज प्रताप ने कोई गलत काम नहीं किया. कोई बलत्कार तो नहीं किया?

यह भी पढ़ें- लालू ने तेज प्रताप को पार्टी से किया था बाहर, अब RJD ने जारी किया पत्र, जानिए क्या लिखा

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget