एक्सप्लोरर

RJD सांसद मीसा भारती का बड़ा बयान, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर खोल दी 'पोल'!

Misa Bharti: शुक्रवार को आरजेडी के सांसदों ने संसद भवन के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. केंद्र को निशाने पर लेते हुए सांसदों ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना होगा.

Misa Bharti Attack on PM Modi: बिहार को भले विशेष राज्य का दर्जा ना मिला हो लेकिन इसकी मांग को लेकर आरजेडी के नेता सरकार पर हमलावर हैं. शुक्रवार (09 अगस्त) को आरजेडी सांसद मीसा भारती ने पीएम मोदी पर हमला किया. उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे पर कहा कि अभी बिहार में डबल इंजन की सरकार है. एक समय नीतीश कुमार भी मांग कर रहे थे, और सिर्फ नीतीश कुमार ही मांग नहीं कर रहे थे, प्रधानमंत्री ने भी बिहार जाकर कहा था विशेष राज्य का दर्जा और पैकेज दिया जाएगा.

मीसा भारती ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री ने जो बात कही थी आज उनको ही वो याद नहीं है. जो बिहार को मदद भी दी गई है वो बहुत छोटी मदद है. तत्काल तो वह मदद मिली नहीं है. पता नहीं 10 साल में मिलेगा, पांच साल में मिलेगा या कब पूरा होगा. तो कहीं न कहीं बिहार की जनता को धोखा दिया गया है."

'...तो फिर बिहार जाकर ये बात नहीं करनी चाहिए थी'

इस सवाल पर कि स्पेशल स्टेटस को लेकर सरकार की ओर से दलील दी जाती है कि बिहार विशेष राज्य के दर्जे वाले मानकों पर फिट नहीं बैठता है. इस पर मीसा भारती ने कहा, "तो फिर प्रधानमंत्री को बिहार जाकर ये बात नहीं करनी चाहिए थी. प्रधानमंत्री बिहार की जनता से माफी मांगें कि मैंने झूठ बोला था. वोट के लिए यह बात कही थी. क्या प्रधानमंत्री जी इस बात के लिए तैयार हैं?"

विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर आरजेडी ने किया प्रदर्शन

दरअसल बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला है और इसकी मांग वर्षों से हो रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को आरजेडी के सांसदों ने संसद भवन के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. केंद्र को निशाने पर लेते हुए सांसदों ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना होगा. पीएम मोदी और नीतीश कुमार बिहार को ठगना बंद करें. 

यह भी पढ़ें- 'प्रशांत किशोर नहीं... पांडेय', चुनाव से पहले लालू की पार्टी ने कही ऐसी बात कि बढ़ जाएगा PK का पारा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget