एक्सप्लोरर

'प्रशांत किशोर नहीं... पांडेय', चुनाव से पहले लालू की पार्टी ने कही ऐसी बात कि बढ़ जाएगा PK का पारा!

RJD Attack on Prashant Kishor: आरजेडी विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि प्रशांत किशोर बीजेपी की बी टीम हैं. बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. सिर्फ दिखावा करते हैं.

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर आरजेडी के विधायक ने बड़ा हमला किया है. आरजेडी विधायक रामवृक्ष सदा ने प्रशांत किशोर पर हमला करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर का नाम तो प्रशांत पांडेय है. वह बीजेपी की बी टीम हैं. बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. सिर्फ दिखावा करते हैं. कौन कहता है कि वह नेता हैं? आज तक कहीं के वार्ड सदस्य भी बने हैं क्या? बीते गुरुवार (08 अगस्त) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में रामवृक्ष सदा ने यह बातें कहीं.

आरजेडी विधायक ने कहा कि इनके जैसे कितनी पार्टी बिहार में बनी और खत्म हो गई. प्रशांत पांडेय को कौन नोटिस लेता है? उनका काम है सिर्फ पैसा कमाना. आज इस पार्टी के लिए काम करके पैसा कमा लिए कल उस पार्टी के लिए पैसा कमा लिए. बातचीत के क्रम में ही आरजेडी विधायक ने ऐसी बात कही कि पीके का पारा बढ़ सकता है. उन्होंने प्रशांत किशोर को नचनिया कह दिया. पीके पर तंज कसते हुए कहा, "उन्होंने कभी जेडीयू के चुनाव के लिए साटा किया तो कभी बीजेपी के चुनाव के लिए साटा किया. कभी किसी और पार्टी के लिए साटा करते रहे. इससे आरजेडी को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है."

कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल होने पर क्या कहा?

उधर नौकरी के बदले जमीन मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित 11 लोगों पर बीते मंगलवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया है. इस पर आरजेडी विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि यह भारतीय जनता पार्टी का है, जिनकी बुद्धि विपरीत हो गई है. ये लोग हम लोगों के नेता को बराबर धमकी देते हैं.

रामवृक्ष सदा ने कहा, "हमारे भगवान लालू प्रसाद यादव जो गरीबों के मसीहा के नाम से जाने जाते हैं उनको जेल भेजते-भेजते थक गए, लेकिन लालू यादव जब नहीं डरे तो उनके बेटे को डराने चले हैं. इन लोगों को पता नहीं है कि शेर का बेटा सवा शेर हैं. जिस तरह लालू यादव नहीं डरे हैं ना झुके हैं उसी तरह तेजस्वी यादव भी डरने वाले नहीं हैं. सब लोग जानते हैं कि ईडी, सीबीआई प्रधानमंत्री और बीजेपी का तोता है. बदले की भावना से यह कार्रवाई की जा रही है."

उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी की मानसिकता है कि तेजस्वी यादव जेल जाएं. जब चुनाव के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे तो कहे थे कि हेलीकॉप्टर का पंखा रुकेगा और तेजस्वी यादव जेल जाएंगे, इससे स्पष्ट होता है कि तेजस्वी यादव की लोकप्रियता से घबराकर साजिश के तहत यह आरोप पत्र दाखिल किया गया है. इसे बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. 2025 के लिए हम लोग तैयार हैं."

यह भी पढ़ें- वक्फ बोर्ड पर बिहार में NDA के मुस्लिम नेताओं की क्या है राय? शाहनवाज हुसैन ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget