एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की रणनीति मजबूत, खाका तैयार, बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को घेरा

Mahagathbandhan: पीसी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज कांग्रेस दफ्तर में बैठक हुई. आगे अन्य सहयोगी दलों के दफतरों में बैठक होगी. शुक्रवार को पटना में शाम 7 बजे महागठबंधन की ओर से कैंडल मार्च है.

Patna News: पटना में कांग्रेस दफ्तर में गुरुवार को महागठबंधन की बड़ी बैठक हुई, जिसमें सभी 6 दलों के नेता मौजूद रहे. आरजेडी से तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील खान, सीपीआईएमएल, सीपीआई, सीपीएम के नेता भी शामिल थे. दो घंटे तक चली इस बैठक में बिहार चुनाव को लेकर चर्चा हुई. इससे पहले कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर बैठक में शोक व्यक्त किया गया. 

चार मई को महागठबंधन की अगली बैठक

बैठक के बाद पीसी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि गुरुवार को कांग्रेस दफ्तर में बैठक हुई. आगे अन्य सहयोगी दलों के दफ्तरों में भी बैठक होगी. कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर बैठक में शोक व्यक्त किया गया है. शुक्रवार को पटना में शाम 7 बजे महागठबंधन की ओर से कैंडल मार्च है. चार मई को महागठबंधन की एक बैठक है. इस बैठक में महागठबंधन के सभी विधायक, एमएलसी और विभिन्न दलों के जिला अध्यक्ष रहेंगे.

वहीं जम्मू कश्मीर में हुए आंतकी हमले पर तेजस्वी ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा का इंतजाम क्यों नहीं किया गया? वह हाई Security जोन है. अब तक कई आतंकी घटनाएं हुई हैं. कई लोगों की जान गई हैं. इस लापरवाही की जिम्मेवारी कौन लेगा? मैं पूछना चाहता हूं. पुलवामा घटना की जांच का आखिर क्या हुआ? हर एक नागरिक जानना चाहता है कि कौन है उसका दोषी. जम्मू कश्मीर में आतंकियों के जरिेए समय समय पर हत्याएं की गईं. बिहार से पलायन करके जम्मू कश्मीर मजदूरी करने गए बिहारी भाइयों की भी हत्या हुई है. इनकी जिम्मेवारी कौन लेगा? केंद्र सरकार जवाब दे.

'आतंकियों के खिलाफ कोई एजेंसियां क्यों नहीं लगती?'

एक लेफ्टिनेंट डेढ़ घंटे तक इलाज के लिए तड़पते रहे. वो बच नहीं पाए. इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा? देश के सभी विपक्षी पार्टियों के खिलाफ जांच एजेंसियां लगाई जाती हैं. इन आतंकियों के खिलाफ कोई एजेंसियां क्यों नहीं लगती? इंटेलिजेंस फेल है. कौन जिम्मेदारी लेगा? इस बड़ी लापरवाही की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. सरहद पार से आतंकी आ रहे हैं. ये सुरक्षा में बड़ी चूक है. ये फेल्योर किसका है? आतंकियों ने पहले रेकी की होगी. देश की इंटेलिजेंस पूरी तरह से फेल हो गई.

वहीं सीएम फेस को लेकर पूछे गए सवाल को तेजस्वी फिर से टाल गए. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में जो सीएम फेस होगा वह बाद में भी रहेगा, लेकिन एनडीए में तय नहीं है कौन होगा? तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की पिछली बैठक में ही तय हो गया है. सीएम का फेस, जो चालाक है वह समझ गए जो नहीं समझे वे नहीं समझे. 17 तारीख को ही महागठबंधन बैठक में तेजस्वी को ऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था. उन्होंने इशारा किया की वही हैं सीएम कैंडिडेट. 

ये भी पढ़ें: '25 के बदले 2500 आतंकवादियों को पाकिस्तान में जाकर मारो, तब ना बहादुरी'- RJD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget